{"_id":"57b6089b4f1c1bce246eb453","slug":"swtantrta-senani-express-stoppd-by-technical-fault","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंट्री कार का पार्ट ढीला, ‘स्वतंत्रता सेनानी’ एक घंटे रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंट्री कार का पार्ट ढीला, ‘स्वतंत्रता सेनानी’ एक घंटे रोकी
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयनगर से वाराणसी, इलाहाबाद, कानपुर के रास्ते नई दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की पेंट्री कार (रसोई यान) के एक्सल बॉक्स का नट और स्प्रिंग गिर जाने से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
गाजियाबाद स्टेशन पर पेंट्री कार कोच की आवाज बदली हुई मिली तो रेलवे इंजीनियरों ने ट्रेन को गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म-4 पर रोक लिया। जांच पूरी होने पर करीब एक घंटे बाद ट्रेन को कॉशन पर नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12561) बृहस्पतिवार को 7:15 घंटे की देरी से शाम करीब सात बजे गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन के पेंट्री कार से तेज आवाज आ रही थी।
विज्ञापन
कोच एंड वैगन डिपार्टमेंट के इंजीनियरों ने ट्रेन को जांच के लिए रोका तो पाया गया कि एक्सल बॉक्स का नट और स्प्रिंग खुला हुआ है। इंजीनियरों ने एक घंटे तक उसकी जांच की और तकनीकी कमी को दूर कर रात 8:02 बजे ट्रेन को फिट करार दिया और इसे नई दिल्ली के लिए रवाना किया।