{"_id":"61ff74fe55a4791c7e7b9a0a","slug":"suspicious-object-and-threatening-letter-found-outside-house-of-former-bjp-mandal-president-in-sahibabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहिबाबाद: भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के घर बाहर संदिग्ध वस्तु और धमकी भरा पत्र मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहिबाबाद: भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के घर बाहर संदिग्ध वस्तु और धमकी भरा पत्र मिला
Sun, 06 Feb 2022 12:43 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:43 PM IST
सार
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के घर के बाहर एक पत्र और संदिग्ध वस्तु मिली। सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ता और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। संदिग्ध वस्तु को पानी की बाल्टी में डालकर निष्क्रिय किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साहिबाबाद के जनकपुरी में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मेहर चंद पाल के घर के बाहर एक पत्र और संदिग्ध वस्तु मिली। जिसकी सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ता और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पत्र को कब्जे में लेकर संदिग्ध वस्तु को पानी की बाल्टी में डालकर निष्क्रिय किया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पत्र के जरिए धमकी देने वाला मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। वहीं मेहर चंद पाल का कहना है कि पत्र में उन्हें धमकी दी गई है। हालांकि इस संबंध में उनकी ओर से अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन