{"_id":"57eea1414f1c1bcc0957491c","slug":"supreme-court-today-issued-notice-to-the-jda","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट ने जीडीए को जारी किया नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट ने जीडीए को जारी किया नोटिस
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट्र
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सन टावर आरडब्ल्यूए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने शिप्रा सनसिटी में चल रहे एक प्रोजेक्ट पर जीडीए और बिल्डर को नोटिस जारी किया है। आरडब्ल्यूए ने बिल्डर पर 12 की जगह 34 फ्लोर की इमारत का निर्माण करने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए का आरोप है कि शिप्रा सनसिटी स्थित एक ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट पर बिल्डर ने 12 फ्लोर की इमारत बनाने की बात कही थी, लेकिन नियमों को ताक पर रख कर 34 फ्लोर तक का निर्माण कर दिया। इससे इस हाउसिंग प्रोजेक्ट के सामने बनी सन टावर सोसायटी के रेजिडेंट्स को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि अधिक फ्लैट बनने से मूलभूत सुविधाएं मुहैया होने में दिक्कत आएगी। समाधान के लिए सन टावर आरडब्ल्यूए ने जीडीए से गुहार लगाई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। गत 20 सितंबर को सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने जीडीए समेत बिल्डर को नोटिस जारी किया है। उनसे चार सप्ताह में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
सन टावर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मी चंद ने बताया कि पिछले दस वर्ष से हम लोग यहां रहे हैं। सन टावर के प्रोटेक्ट को बिल्डर ने आज तक पूरा नहीं किया। रेजिडेंट्स सीवर ओवरफ्लो समेत अन्य समस्याओं मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं।