फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Superstar bangs this year: Alisa Khan

इसी साल बनूंगी सुपर स्टार : अलीसा खान

Fri, 02 Sep 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Fri, 02 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Superstar bangs this year: Alisa Khan
alisa khan - फोटो : AmarUjala

 अपने ससुराल में आकर कई बार हंगामा करने से चर्चा में आई फिल्म अभिनेत्री एवं मॉडल अलीसा खान ने कहा कि ज्योतिष के हिसाब से उसके सारे सितारे फिट बैठ रहे हैं। वह इसी साल सुपर स्टार बनेगी। मां बनने की खुशखबरी उसे मिल चुकी है। इस लिहाज से वर्ष 2016 उसके लिए शुभ है।अलीसा खान शुक्रवार शाम अपने पति लव कपूर के साथ अमर उजाला कार्यालय पहुंचीं।

विज्ञापन


इस दौरान अलीसा ने अपने अभी तक के कैरियर और भावी योजनाओं पर चर्चा की। हरिद्वार और यहां के लोगों से प्रभावित अलीसा ने कहा कि अब उसका फोकस अपने कैरियर पर है। वह दक्षिण की दो-तीन फिल्मों में काम कर रही है। उसकी एक फिल्म दक्षिण में चल भी रही है। बिग बॉस शो में शामिल होकर वह परिपक्व अभिनेत्री के रूप में खुद को स्थापित करना चाहती है।
विज्ञापन


अलीसा ने कहा कि यह साल उसके लिए लक्की है। उसके मां बनने का शुभ संकेत चिकित्सकों ने उसे हाल में दिया है। अब वह सुपर हिट फिल्में देकर स्टार बनना चाहती है। उम्मीद है कि इसी साल उसका यह सपना भी पूरा हो सकेगा। इस बात का संकेत ज्योतिष के हिसाब से उसके सितारे भी कर रहे हैं।अलीसा ने कहा कि अब वह गाजियाबाद की ही तरह हरिद्वार का भी नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां की नेचर लोकेशन फिल्मों के हिसाब से काफी शानदार है। पूरे उत्तराखंड में ही फिल्मी उद्योग के विकास की संभावनाएं हैं। वह स्थानीय युवाओं के लिए आइकन बनना चाहती हैं। साथ ही मुंबई में फिल्मी कैरियर के लिए संघर्ष करने वाली किसी लड़की के साथ अगर कोई गलत व्यवहार की बात सामने आएगी तो वह सत्य के साथ खड़ी होकर संघर्ष करेगी।


एक सवाल के जवाब में अलीसा ने कहा कि उसकी प्रवृत्ति झगड़ालु युवती की नहीं है। वह चंचल जरूर है। हरिद्वार में झगड़ालु बहू की बनी अपनी इमेज को बदलकर मैं समझदार बहू की बनाऊंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed