फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sunday's attack happened ATM account, not cash

एटीएम के धक्के खाते बीता संडे, नहीं मिला कैश

Mon, 05 Dec 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Mon, 05 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sunday's attack happened ATM account, not cash
एटीएम के बाहर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद कैश का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते शनिवार को महानगर के 25 एटीएम की पड़ताल करने पर केवल एक एटीएम में कैश मिला। रविवार को हालत तो उससे भी ज्यादा खराब रहे। महानगर के प्रमुख बाजारों, कालोनियों के साथ हाइवे किनारे के एटीएम कैश से खाली रहे।
विज्ञापन


आम दिनों में जिन सरकारी बैंकों में लोगों की लंबी कतारें लगी दिखाई दे रहीं थीं, वहीं रविवार को उन एटीएम के शटर भी दिन भर बंद रहे। कैश की टेंशन में दिन भर लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम के चक्कर काटते दिखे।
विज्ञापन


कैश की परेशानी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लोग खाली एटीएम में सुरक्षा गार्ड की ओर से कैश खत्म होने की बात बताने के बावजूद प्रयास करते दिखे। महानगर नवयुग मार्केट में एसबीआई, सिंडिकेट बैंक, पीएनबी, इलाहाबाद, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सहित बाकी बैंकों के एटीएम में कैश नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरडीसी स्थित एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, करूर वैश्य बैंक, कॅथलिक  सीरियन बैंक, एसबीआई, कोटक  महिंद्रा बैंक के शटर बंद रहे वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, पीएनबी के एटीएम में कैश नहीं था।

यही हाल अंबेडकर रोड स्थित एक्सिस, एचडीएफसी, सिटी बैंक, तुराबनगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, जीटी रोड, नेहरू नगर, गांधीनगर, कविनगर, शास्त्रीनगर, संजयनगर सहित लाइनपार क्षेत्र में कई बैंकों के एटीएम या तो खाली रहे या फिर उनका शटर गिरा रहा।


कहां से दें किराया, कैसे चलाएं घर खर्च
1. मालीवाड़ा में रहने वाले बॉबी सैनी ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे से दो दो बजे तक 15 से ज्यादा एटीएम के चक्कर लगाए हैं। मगर कैश नहीं मिला। अब तो घर खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है।

2. लक्ष्मी विहार निवासी सुनील कुमार ने कहा कि शनिवार की रात कैश के लिए एक बजे तक विभिन्न एटीएम के चक्कर काटे। रविवार को भी तीन घंटे खराब करने के बाद निराशा हाथ लगी।

3. गोविंदपुरम निवासी सतेंद्र कुमार ने कहा कि कैश की कमी ने परेशानी बढ़ा रखी है। बैंक में कैश नहीं मिल रहा है। अब एटीएम में भी नकदी गायब है। कैसे किराया भरें और घर खर्च चलाएं।

4. मालीवाड़ा निवासी सीताराम ने कहा कि नोट बंदी के तीन सप्ताह बाद हालात और खराब हो गए हैं। बैंक कैश नहीं होने से हाथ खड़े कर रहे हैं। एटीएम में भी कैश नहीं मिलने से परेशानी दोगुनी हो गई है।


आवेदन के बावजूद नहीं मिल रही स्वाइप मशीनें

नोटबंदी के बाद छोटे व्यापारियों पर दोगुनी मार पड़ रही है। नकदी के साथ खुले पैसे की कमी के चलते लोग कैश लेस ट्रांजेक्शन की ओर रुख कर रहे हैं, लेकिन स्वाइप मशीन की कमी से कैश लेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने की मुहिम पर ही सवाल उठ रहे हैं।

नवयुग मार्केट स्थित सैलून संचालक  रवि ने बताया कि नोटबंदी होने के पांच दिन बाद उन्होंने स्वाइप मशीन के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक  मशीन उन्हें नहीं मिली है। शास्त्रीनगर में कंप्यूटर हार्डवेयर व मोबाइल एसेसरीज की दुकान चलाने वाले मुकेश ने बताया कि कई बार बैंक के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन स्वाइप मशीन नहीं होने का हवाला देकर लौटा दिया जाता है।

पहले से ही व्यापार में 40 फीसदी की गिरावट आ गई है, खुले पैसे नहीं होने के कारण ग्राहकों को लौटाना पड़ रहा है। दूसरी ओर एक बैंक अधिकारी ने बताया कि नोटबंदी के बाद से अब तक 15220 स्वाइप मशीनों के आवेदन आ चुके हैं। इससे पहले तकरीबन साढ़े तीन हजार स्वाइप मशीनें पूरे गाजियाबाद में चल रही थीं। 


 सोमवार को बैंकों में रहेगी जबरदस्त मारामारी
कैश के लिए सोमवार को बैंकों में मारामारी रहने की संभावना बढ़ गई है। बीते दो दिनों से बैंकों में कैश नहीं होने और एटीएम खाली होने से लोग खासे परेशान हैं। अब सोमवार को लोगों की भीड़ उमड़ने से समस्या और प्रबल हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed