फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   suger famous restaurant has been harmful for health

नामचीन रेस्टोरेंट पर मिली चीनी मिली सेहत के लिए नुकसानदेह

Wed, 08 Jun 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 08 Jun 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
suger famous restaurant has been harmful for health
भोजनालय

शहर के एक नामचीन रेस्टोरेंट पर मिली चीनी भी सेहत के लिए नुकसानदेह मिली है। इसका सैंपल स्टेट और सेंट्रल दोनों लैब में फेल मिला है। फूड सेफ्टी विभाग अब इस रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट में वाद दायर कराएगा। इसकी रिपोर्ट खाद्य आयुक्त को भेज दी गई है।

विज्ञापन

   फूड सेफ्टी विभाग के डीओ अजय जायसवाल ने बताया कि 19 अप्रैल 2015 को टीएचए के पेसेफिक बिजनेस पार्क स्थित एक रेस्टोरेंट से चीनी का नमूना एफएसओ यदूवीर यादव और सीएफएसओ मनोज तोमर ने जांच को भेजा था। लखनऊ लैब की जांच में यह सब स्टैंडर्ड आया था, मगर रेस्टोरेंट मालिक ने दोबारा से गहन परीक्षण कराने की अपील की। इसके आधार पर दोबारा से जांच सेंट्रेल लैब कोलकाता भेजा गया। वहां से रिपोर्ट चौंकाने वाली आई है। इसमें चीनी में अनसेफ पाई गई है। यह सेहत के लिए खतरनाक है।
विज्ञापन

डीओ का कहना है कि इस मामले में अब एसीजेएम कोर्ट में वाद दायर कराया जाएगा। कोर्ट में वाद दायर कराने के लिए खाद्य सुरक्षा आयुक्त को रिपोर्ट भेजकर अनुमति मांगी गई है। अनसेफ के मामलों में आजीवन कारावास तक की सजा का प्राविधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
चीनी में मिली है एसओटू
सेंट्रल लैब के विशेषज्ञों ने चीनी की जांच में पाया कि इसमें सल्फर डाई आक्साइड की मात्रा जानलेवा स्तर तक मिली हुई है। चीनी बनाने के दौरान लापरवाही से एसओटू की मात्रा चीनी में रह जाती है। यह 70 पीपीएम (पार्टीकल पर मिलियन) तक मान्य है, जबकि रेस्टोरेंट की चीनी में यह 78 पीपीएम पाई गई है।  
चीनी ले सकती है जान
वरिष्ठ फिजीशियन डा. अवनीश शर्मा का कहना है कि एसओटू यदि कुछ समय तक लगातार शरीर में जाता रहे तो इससे जान जा सकती है। एसओटू से किडनी और लीवर का कैंसर हो सकता है। इससे आमाशय कैंसर, ब्लड कैंसर और हाई बीपी की समस्या हो सकती है।

शुगर मिल की हो जांच
अफसरों ने खाद्य आयुक्त से शुगर मिल की चीनी की जांच कराने की सिफारिश की है। चीनी रेस्टोरेंट से केवल मिली है, वह बनी हुई एक नामचीन शुगर मिल की है। ऐसे में ज्यादा एसओटू वाली चीनी की सप्लाई को नियंत्रित करने के लिए उसकी जांच जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed