{"_id":"68e023e6e16c1376aa03d16e","slug":"sugar-was-being-sold-to-unregistered-firms-reveals-sib-probe-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1001-131112-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गैर पंजीकृत फर्मों को बेची जा रही थी चीनी, एसआईबी की जांच में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गैर पंजीकृत फर्मों को बेची जा रही थी चीनी, एसआईबी की जांच में खुलासा
विज्ञापन
हापुड़। पक्का बाग स्थित एक चीनी व्यापारी के प्रतिष्ठान पर शुक्रवार शाम जीएसटी एसआईटी ने छापा मारकर जांच की। टीम की जांच में फर्म द्वारा खरीद से अधिक बिक्री का खुलासा हुआ। इनमें से फर्म द्वारा गैर पंजीकृत फर्मों के साथ अधिक कारोबार किया जा रहा था। देर शाम तक फिलहाल चार सदस्य टीम जांच में जुटी थी।
जीएसटी एसआईबी संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह के निर्देशन में उपायुक्त रमेश कुमार, सहायक आयुक्त विपिन शुक्ला और सीटीओ सतीश तिवारी व विनोद कुमार दूबे मुख्यालय के निर्देश पर शुक्रवार शाम पक्का बाग पहुंचे और अरुण की चीनी फर्म पर छापा मारा। चीनी मिलों से चीनी खरीदकर अपने बिल के माध्यम से दूसरी फर्मों को बेची जा रही है। चीनी मिलों से कम चीनी खरीदने के बाद भी चीनी की अधिक बिक्री दिखाई गई है। पंजीकृत फर्मों के साथ कम और गैर पंजीकृत फर्मों के साथ अधिक कारोबार दिखाया जा रहा था। इसकी मुख्यालय से शिकायत की गई। टीम दस्तावेजों के साथ ही स्टॉक की भी जांच कर रही है।
एसआईबी टीम के प्रतिष्ठान पर पहुंचते ही व्यापारी एकत्रित हो गए और अधिकारियों से मामले की जानकारी की। व्यापारियाें ने कार्रवाई पर विरोध जताया। इसके बाद अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने जांच में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। देर शाम तक टीम की कार्रवाई जारी थी।