{"_id":"5880e8ee4f1c1bc77cefdfb7","slug":"sudesh-sharma-suresh-bansal-and-will-enroll-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेश बंसल और सुदेश शर्मा आज करेंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेश बंसल और सुदेश शर्मा आज करेंगे नामांकन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 19 Jan 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद/मोदीनगर। नामांकन का दौर आज से शुरू होने जा रहा है। शहर विधानसभा सीट के लिए बसपा प्रत्याशी सुरेश बंसल और मोदीनगर से रालोद प्रत्याशी सुदेश शर्मा आज नामांकन करेंगे।
विज्ञापन
सुरेश बंसल के अनुसार वह नया गंज स्थित अपने कार्यालय पर पहले हवन पूजा में भाग लेंगे। इसके बाद वह अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे। उधर, मोदीनगर सीट से रालोद प्रत्याशी के रूप में विधायक सुदेश शर्मा भी शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कार्यालय प्रभारी विशाल शर्मा की ओर से जारी विज्ञप्ति में इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन