फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Substandard blood pressure medication found at the Joint District Hospital; distribution immediately halted.

Ghaziabad News: संयुक्त जिला अस्पताल में बीपी की दवा अधोमानक मिली, वितरण पर तत्काल रोक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Substandard blood pressure medication found at the Joint District Hospital; distribution immediately halted.
गाजियाबाद। संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में उच्च रक्तचाप की दवा टेल्मिसर्टन 40 का एक बैच जांच में अधोमानक पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके वितरण पर तत्काल रोक लगा दी है। हालांकि, रिपोर्ट आने से पहले ही दवाई का स्टॉक खत्म हो चुका है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिले के सभी सरकारी अस्पतालों के अधीक्षकों को संबंधित बैच की दवा मरीजों को न देने और उपलब्ध स्टॉक को अलग सुरक्षित रखने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ ने पत्र भेजकर जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी संबंधित बैच की दवा हटाने के आदेश दिए हैं। इससे पहले भी सरकारी अस्पतालों में आपूर्ति की गई दौरे के इलाज में इस्तेमाल होने वाली सोडियम वैल्प्रोएट और खांसी के सिरप प्रिमेथाजिन के नमूने भी अधोमानक पाए गए थे। हालांकि उस समय शासन को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया था कि संबंधित बैच की दवाओं की आपूर्ति गाजियाबाद जिले में नहीं हुई थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार औषधि मानक नियंत्रण संगठन की टीम ने 9 अप्रैल 2026 को संयुक्त जिला अस्पताल के दवा भंडार का निरीक्षण किया था। इस दौरान चार दवाओं के नमूने जांच के लिए लिए गए थे। जांच रिपोर्ट में टेल्मिसर्टन 40 का एक नमूना गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरा और उसे अधोमानक घोषित किया गया। इस बैच की करीब 20 हजार गोलियां वेयरहाउस से संयुक्त जिला अस्पताल पहुंची थीं। इनमें से अधिकांश मरीजों को वितरित की जा चुकी हैं, जबकि बची हुई दवा का वितरण रोककर स्टॉक सुरक्षित कर लिया गया है। अब स्वास्थ्य विभाग संबंधित बैच की उपलब्धता और वितरण का रिकॉर्ड भी खंगाल रहा है। एहतियात के तौर पर जिला एमएमजी अस्पताल में भी दवाओं की गुणवत्ता की जांच शुरू कर दी गई है ताकि अन्य दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी दवा की गुणवत्ता को लेकर संदेह होता है तो उसे तुरंत उपयोग से हटा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन वैश्य का कहना है कि मरीजों की सुरक्षा स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जांच में अधोमानक पाए जाने के बाद संबंधित बैच की दवा को तत्काल उपयोग से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह बैच गाजियाबाद के अलावा फतेहपुर, गौतमबुद्धनगर, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, जौनपुर और झांसी समेत कई अन्य जिलों में भी आपूर्ति किया गया था। अब सभी संबंधित जिलों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed