फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Subsidies cylinder increase 2 rupees

सब्सिडी सिलेंडर दो रुपये महंगा हुआ

Fri, 02 Sep 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 02 Sep 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Subsidies  cylinder increase 2 rupees
gas cylender, jhansi news - फोटो : demo pice
पेट्रोल और डीजल के बाद अब रसोई गैस ने पब्लिक को टेंशन में डाल दिया है। गैस कंपनियों ने सितंबर माह के लिए नई कीमतें घोषित की। जिसमें सब्सिडी सिलेंडर दो रुपये महंगा हुआ है। यानी जिन उपभोक्ताओं का 12 सिलेंडर का कोटा खत्म नहीं हुआ है, उनके अकाउंट में सब्सिडी 2 रुपये कम आएगी।
विज्ञापन


जबकि जिन उपभोक्ताओं का कोटा खत्म या जो सब्सिडी छोड़ चुके हैं उन्हें अब सिलेंडर में 21 रुपये कम देने पड़ेंगे। उपभोक्ताओं को 470 रुपये में सिलेंडर दिया जाएगा। वहीं कामर्शियल सिलेंडर 921 रुपये में दिया जाएगा।  
विज्ञापन


गैस कंपनियों ने गैर सब्सिडी सिलेंडर में 21 रुपये और कामर्शियल सिलेंडर में 36 रुपये की कमी की है। गैस डिस्ट्रीब्यूटर ईरेश कुमार का कहना है कि गैस की कीमतों में कमी हो रही है। सितंबर माह में इसमें दो रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर माह में जो सब्सिडी उपभोक्ताओं के अकाउंट में जाएगी उसमें दो रुपये की कटौती की जाएगी। पिछले माह सब्सिडी सिलेंडर 491 रुपये में दिया जा रहा था, वह अब 470 रुपये में मिलेगा। इसी प्रकार कामर्शियल सिलेंडर जो पूर्व में 957 रुपये में था, वह अब 921 रुपये हो गया है। ग्राहकों के अकाउंट में सब्सिडी 43 रुपये जाएगी।


माह       सब्सिडी सिलेंडर   कामर्शियल सिलेंडर
जनवरी       663             1297
फरवरी       580             1134
मार्च         519              1027
अप्रैल        510             1012
मई           529             1034
जून          550              1071
जुलाई        541              1057
अगस्त       491               957
सितंबर       470               921
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed