{"_id":"58fcd1d84f1c1bc4608b4e98","slug":"submit-your-electricity-bills-from-one-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जून से अपनी ही सोसायटी में जमा करें बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जून से अपनी ही सोसायटी में जमा करें बिजली बिल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
swipe card
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रद्युम्न उपाध्याय
विज्ञापन
गाजियाबाद। महानगर की विभिन्न सोसाइटी में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब रेजीडेंट्स को बिजली का बिल जमा करने के लिए कारपोरेशन के बिलिंग काउंटरों के चक्कर नहीं काटने पडे़ंगे। लोगों को जल्द उनकी ही सोसाइटी में बिजली बिल जमा करने की सुविधा मिलने जा रही है।
पावर कारपोरेशन की ओर से सोसाइटी में एक साथ बिजली बिल जमा कराने के लिए पीओएस मशीन की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए कारपोरेशन द्वारा मोबाइल काउंटर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
पश्चिमांचल पावर कारपोरेशन के एमडी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि पीओएस मशीन के जरिए सोसाइटीज में बिल जमा कराने की सुविधा की शुरुआत एक जून से की जाएगी।
पहले कुछ सोसाइटीज में इसे शुरू किया जाएगा। फिर एक सितंबर तक पूरे शहर को इसमें लागू किया जाएगा। वहीं, भविष्य में ही मीटर रीडिंग के लिए आने पर मीटर रीडर को पीओएस मशीन मुहैया कराई जाएगी। रीडिंग और बिल जेनरेट होने के बाद तत्काल बिल जमा करने पर उपभोक्ताओं को एडवांस पेमेंट पर एक प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।
विज्ञापन
अब तक बिलिंग काउंटर, कैश वैन और ऑनलाइन पेमेंट की है सुविधा
पावर कारपोरेशन की ओर से अभी तक उपभोक्ताओं को 128 बिलिंग काउंटर पर कैश और पीओएस मशीन के जरिए बिजली बिल जमा करने की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा करीब 25 कैश वैन के जरिए बिल जमा करने की सुविधा दी गई है।
उपभोक्ता ऑनलाइन बिल भी जमा करा सकते हैं। अब पीओएस मशीन के जरिए सोसाइटीज और घरों में बिजली बिल जमा करने की सुविधा मिलने से उपभोक्ताओं को एक और विकल्प मिल जाएगा।