फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Student's throat slit with paper cutter for demanding Rs 500 as wages

Ghaziabad News: मजदूरी के 500 रुपये मांगने पर पेपर कटर से छात्र का गला रेता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Student's throat slit with paper cutter for demanding Rs 500 as wages
अस्पताल में भर्ती छात्र।
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर डागर विहार कॉलोनी के गेट के पास शनिवार सुबह दबंग ने पेपर कटर से हमला कर दसवीं के छात्र प्रेम (20) का गला रेत दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मजदूरी के 500 रुपये मांगने पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। छात्र को दिल्ली के अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


कुटी रोड निवासी राजू सिंह ई रिक्शा चलाकर घर का खर्च चलाते हैं, उनका बेटा प्रेम दसवीं कक्षा में पढ़ता है। राजू ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे आदर्श कॉलोनी जलालपुर रोड निवासी अर्जुन ने उसके रिक्शे में शीशा मंगवाया था। डागर विहार कॉलोनी के पास स्थित एक शीशे की दुकान के पास शीशा लेकर राजू पहुंच गया। किराये के 500 रुपये मांगने पर राजू व अर्जुन के बीच विवाद हो गया। मामला गाली गलौज से मारपीट तक पहुंच गया। अर्जुन ने रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। इसके बाद रिक्शा चालक ने फोन करके अपने बेटे प्रेम को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन

प्रेम मौके पर पहुंचा तो अर्जुन और उसके बीच मारपीट हो गई। अर्जुन ने पेपर कटर से प्रेम का गला रेत दिया। लहूलुहान होकर प्रेम मौके पर ही गिर पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर मेडिकल सेंटर दिल्ली के लिए रेफर किया गया। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी अर्जुन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed