फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Students preparing for Civil Services, Medical in Corporate Library

निगम लाइब्रेरी में सिविल सर्विसेज, मेडिकल की तैयारी करेंगे स्टूडेंट्स

Thu, 06 Apr 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजियाबाद Updated Thu, 06 Apr 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Students preparing for Civil Services, Medical in Corporate Library
लाइब्रेरी - फोटो : अमर उजाला
अंग्रेजों के जमाने की नगर निगम की लाइब्रेरी में अब स्टूडेंट्स सिविल सर्विसेज, मेडिकल, इंजीनियरिंग की परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकेंगे। नगर निगम कंपनी बाग लाइब्रेरी को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिहाज से अपडेट करेगा। यहां देश की जान माने राइटर्स की किताबों के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की पत्रिकाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को महापौर अशु वर्मा और नगरायुक्त अब्दुल समद ने कंपनी बाग लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लाइब्रेरी में आने वाले स्टूडेंट्स से बात की और उनसे सुझाव मांगे। स्टूडेंट्स ने बताया कि  लाइब्रेरी में पौराणिक , उपन्यास आदि की किताबें तो हैं, लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकें नहीं हैं।
विज्ञापन


सरकारी लाइब्रेरी में ऐसी पुस्तकें उपलब्ध हो जाए तो आर्थिक रूप से कमजोर स्टूडेंट्स भी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। महापौर व नगरायुक्त ने तत्काल लाइब्रेरी इंचार्ज प्रदीप अग्रवाल को ऐसी पुस्तकों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जल्द ही लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए किताबें उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल लाइब्रेरी में करीब पौने दो लाख किताबें हैं।

कंपनी बाग में शिफ्ट होगा निगम का जोनल ऑफिस
नगर निगम सिटी जोन का ऑफिस कंपनी बाग में शिफ्ट करेगा। कंपनी बाग में बनी लाइब्रेरी की तीन मंजिला इमारत में ग्राउंड फ्लोर पर सिटी जोन का ऑफिस रहेगा। दूसरी मंजिल पर रिकार्ड रूम रहेगा और तीसरी मंजिल पर लाइब्रेरी को शिफ्ट किया जाएगा।

महापौर अशु वर्मा ने बताया कि सिटी जोन का कार्यालय अंग्रेजों के जमाने का है और अब जर्जर हो चुका है। ऐसे में लाइब्रेरी की नई बिल्डिंग में इस कार्यालय को शिफ्ट कर टाउन हाल की मरम्मत कराई जाएगी।


दो कर्मचारी मिले गैरहाजिर, होगा निलंबन
औचक निरीक्षण में नगरायुक्त को लाइब्रेरी में तैनात चार में से दो कर्मचारी निजाम व गीता गैरहाजिर मिले। नगरायुक्त ने दोनों को निलंबित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लाइब्रेरी की व्यवस्था सुचारु रखने के लिए आउटसोर्स पर चार कर्मचारियों की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed