फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Student molested, threatened with acid attack if she protests

Ghaziabad News: छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर तेजाब डालने की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Student molested, threatened with acid attack if she protests
मुरादनगर। दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी युवक तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति की चौदह वर्षीय बेटी कक्षा दस में पढ़ती है। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे छात्रा अपने गांव से स्कूल जा रही थी। गांव और स्कूल के बीच खाली जंगल के पास गांव निवासी विशेष समुदाय के युवक ने बाइक से छात्रा का रास्ता रोक लिया। छात्रा का हाथ पकड़कर बाइक पर जबरन बैठाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने छेड़छाड़ कर उसके साथ अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर आरोपी ने किसी को यह बात बताने पर तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह छात्रा वहां से भागकर स्कूल पहुंची और अपने अध्यापक को आपबीती बताई। अध्यापक की ओर से छात्रा के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। परिजन स्कूल से छात्रा को लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो उसने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर उन्हें भगा दिया। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed