फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Strike, will today dirt relief

हड़ताल खत्म, गंदगी से आज मिलेगी राहत

Fri, 10 Jun 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 10 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Strike, will today dirt relief
नगर ‌निगम - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल बृहस्पतिवार को खत्म हो गई। प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी और नगर आयुक्त के कर्मियों को परेशानी से अवगत कराने के बाद हड़ताल को खत्म करने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे हड़ताल खत्म होते ही कर्मचारी अपने कार्यालयों में पहुंचकर काम पर लग गए। दूसरी ओर गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों को भी जमानत मिल गई है। दूसरी ओर ठेका सफाई कर्मचारी अभी भी हड़ताल पर डटे हुए हैं। हड़ताल के चलते जगह-जगह गंदगी पसरी पड़ी है।
विज्ञापन


  शालीमार गार्डन की 80 फुटा रोड के निर्माण की मांग पर प्रदर्शन के दौरान जोनल प्रभारी पर स्याही फेंक दी गई थी। इसके विरोध में निगम कर्मी हड़ताल पर चले गए थे। प्रदर्शनकारी जय दीक्षित, पवन रेड्डी और रवि पंवार ने बुधवार की रात थाना साहिबाबाद में अपनी गिरफ्तारी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हड़ताल समाप्त हो गई है। इससे टैक्स जमा कराने वाले उपभोक्ताओं को राहत मिलने के साथ ही लोगों की शिकायतों का भी निस्तारण हुआ।

सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी
वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल फिलहाल खत्म नहीं हुई है। सफाई कर्मचारी संघ के संरक्षक संजीव पार्चा ने बताया कि मेयर और नगर आयुक्त के साथ वार्ता विफल हो गई है।

मेयर अशु वर्मा की कोशिश है कि कर्मचारी हड़ताल खत्म कर दें। उन्होंने निगम आगामी बोर्ड बैठक में कर्मचारियों की सभी मांगों को रखने का भरोसा भी दिया है। कर्मचारियों ने जल्द से जल्द मामले को निपटाने की मांग की है।

हड़ताल खत्म नहीं हुई है। कर्मचारी धरना प्रदर्शन करेंगे और कामकाज को ठप रखेंगे। उधर, टीएचए की कालोनियों इंदिरापुरम, वसुंधरा, साहिबाबाद, कौशांबी, वैशाली समेत पुराने शहर की कॉलोनियों में कूड़ा नहीं उठाया जा रहा।

प्राइवेट डंपरों से कूड़ा उठवाना शुरू:
कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नगर निगम ने प्राइवेट डंपर के जरिए कूड़ा उठाने का काम शुरू किया है। आठ डंपर किराए पर लेकर कूड़ा उठवाकर प्रताप विहार के डंपिंग ग्राउंड में गिराया जा रहा है।

निगम प्रति डंपर सात हजार रुपये का खर्च कर रहा है। मोहन नगर जोन की हालत सबसे ज्यादा खराब है। जहां शालीमार गार्डन, शहीद नगर, राजेंद्र नगर, विक्रम एंक्लेव, डीएलएफ आदि कालोनियों में समस्या ज्यादा है।

सफाई निरीक्षक योगेंद्र यादव ने बताया कि नगर निगम मुख्यालय ने मोहन नगर जोन के लिए आठ प्राइवेट डंफर मुहैया कराए हैं, जिनसे कूड़ा उठवाया जा रहा है।

बोर्ड बैठक में रखी जाएगी बात
मेयर अशु वर्मा ने बताया कि उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था के लिए हड़ताल पर बैठे ठेका कर्मचारियों से बात की है। उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी मांग को इसी बार बोर्ड बैठक में उठाया जाएगा।


मेयर अशु वर्मा ने बताया कि 20 जून को निगम कार्यकारिणी और 24 जून को बोर्ड बैठक आयोजित की जा सकती है। इसमें शहर के विकास के कई एजेंडों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed