फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Strict stance on pending loan applications under PM Surya Ghar Yojana; instructions issued for speedy disposal.

Ghaziabad News: पीएम सूर्यघर योजना में लंबित ऋण आवेदनों पर सख्ती, जल्द निस्तारण के निर्देश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Strict stance on pending loan applications under PM Surya Ghar Yojana; instructions issued for speedy disposal.
गाजियाबाद। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत लंबित ऋण प्रकरणों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने बैंक अधिकारियों को लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द निस्तारण करने और स्वीकृत मामलों में तत्काल ऋण वितरण की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत जिले के लाभार्थियों को सौर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कराने के लिए विभिन्न बैंकों के माध्यम से ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। लंबित ऋण प्रकरणों की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। इसमें पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के जिला समन्वयक, लीड बैंक मैनेजर समेत करीब 45 बैंक शाखाओं के प्रबंधकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में अधिक संख्या में लंबित ऋण आवेदनों वाली बैंक शाखाओं की शाखावार समीक्षा की गई। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना से जुड़े आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। जिन मामलों में देरी हो रही है, उनमें संबंधित शाखाओं से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed