फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Strict action will be taken against people gathered for Mahapanchayat: Police Commissioner

महापंचायत के लिए जुटे लोग तो होगी सख्त कार्रवाई : पुलिस आयुक्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against people gathered for Mahapanchayat: Police Commissioner
गाजियाबाद। हिंदू संगठनों द्वारा महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती के समर्थन में महापंचायत के लिए किए गए एलान के बाद पुलिस सतर्क रही। पुलिस आयुक्त ने बताया महापंचायत के लिए लोग जुटे तो सख्त कार्रवाई होगी। मंदिर या किसी भी स्थान पर लोगों को महापंचायत के लिए इकट्ठा होने नहीं दिया जाएगा। किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शुक्रवार को पुलिस जुमे की नमाज के लिए सतर्क रही। शांति सौहार्द से पुलिस ने नमाज अदा कराई। कमिश्नरेट में कहीं किसी तरह की कोई घटना की सूचना सामने नहीं आई।
विज्ञापन

डासना मंदिर के अलावा क्षेत्र में मस्जिद व ईदगाह पर कड़ी सुरक्षा में पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा कैलाभट्ठा, संजयनगर, पसौंड़ा, भोजपुर, मोदीनगर, लोनी समेत अन्य सभी जगह संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त पर रही और फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन


- शुक्रवार की सुबह अनिल यादव को भेजा जेल
पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात यति नरसिंहानंद के शिष्य अनिल यादव को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार सुबह को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में उसे गिरफ्तार किया है। हालांकि बृहस्पतिवार को उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था जहां से उसे जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed