{"_id":"68cc5a42cb805f01260e2f6d","slug":"stressed-by-the-death-of-his-wife-a-young-man-committed-suicide-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-10068-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पत्नी की मौत से तनाव में आकर युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पत्नी की मौत से तनाव में आकर युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो निवासी योगेश रावत (35) वर्ष ने मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को उनका शव घर के अंदर ही फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। 18 सितंबर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
प्रभारी एसीपी शालीमार गार्डन अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 17 सितंबर को निजी अस्पताल से पुलिस को युवक के फंदे से लटकने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तब पता चला कि शव योगेश रावत का है। अस्पताल में मौजूद योगेश की बहन ऊषा ने पुलिस को बताया कि पिछले माह 17 अगस्त को उनकी भाभी दीक्षा रावत की प्रसव के बाद मौत हो गई थी। हालांकि बच्चा एक दम स्वस्थ है लेकिन भाभी की मौत के बाद से उनके भाई योगेश मानसिक तनाव में रहने लगे थे।
उन्हें परिवार वाले और परिचित लोग लगातार समझा रहे थे। 17 सितंबर को जब वह भाई के कमरे तक पहुंची तब शव को फंदे से लटका देखा। बताया कि योगेश का एक पांच वर्ष का बेटा भी है। बचपन में दोनों बच्चों से उनके मां-बाप का साया और बुजुर्ग माता-पिता से उनके बुढ़ापे का सहारा छिन गया। परिवार में अब केवल ऊषा, उनके माता-पिता और योगेश के दो बेटे हैं। एसीपी ने बताया कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल पाएगी। मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।