फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Streetlights out for a month; roads plunged in darkness.

Ghaziabad News: एक महीने से बंद पड़ी रोड लाइटें, अंधेरे में डूबी सड़कें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Streetlights out for a month; roads plunged in darkness.
साहिबाबाद। सुभाष चंद्र बोस पार्क के सामने मुख्य सड़क समेत विभिन्न सेक्टरों की रोड लाइटें पिछले एक महीने से अधिक समय से बंद पड़ी हैं। लंबे समय से समस्या बनी होने के बावजूद नगर निगम के प्रकाश विभाग की ओर से इन्हें दुरुस्त नहीं कराया गया है। रात होते ही सड़क के कई हिस्से अंधेरे में डूब जाते हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से रात में आने-जाने वाली महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी होती है। अंधेरी सड़क पर वाहन चलाने में भी दिक्कत होती है। आकाश गंगा सोसायटी सेक्टर-4बी के निवासी कमलेश भट्ट का कहना है कि इससे हादसे की आशंका के साथ ही असामाजिक गतिविधियों का खतरा भी बना रहता है। लोगों का कहना है कि नगर क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से रोड लाइटों का चालू रहना बेहद जरूरी है। नगर निगम के अवर अभियंता शेषमणि यादव ने बताया कि इस समस्या का निस्तारण जल्द ही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed