फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Street lights on the DME are now functional; the expressway lit up as soon as the connection from the power utility was provided.

Ghaziabad News: डीएमई पर स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त, ऊर्जा निगम से कनेक्शन मिलते ही जगमगाया एक्सप्रेसवे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Street lights on the DME are now functional; the expressway lit up as soon as the connection from the power utility was provided.
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर जली लाइट। स्रोत: वीडियोग्रैब - फोटो : 1
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर पिछले कई दिनों से छाया अंधेरा आखिरकार छंट गया है। ऊर्जा निगम से औपचारिक विद्युत कनेक्शन मिलने के बाद तकनीकी टीम ने बंद पड़ी सभी स्ट्रीट लाइटों और हाईमास्ट लाइटों को चालू कर दिया है। मार्ग पर रोशनी बहाल होने से रात के समय दुर्घटनाओं का अंदेशा काफी हद तक कम हो गया है।
विज्ञापन

डीएमई के मुख्य कैरिजवे और प्रमुख जंक्शनों पर बिजली कनेक्शन संबंधी तकनीकी दिक्कतों के चलते लंबे समय से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी थीं। ऊंचे पोल पर लगी हाईमास्ट लाइटें भी शो-पीस बनकर रह गई थीं। शाम ढलते ही एक्सप्रेसवे के बड़े हिस्से में अंधेरा पसर जाता था, जिससे 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाले वाहनों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो रहा था। ब्लैक स्पॉट और लेन चेंजिंग पॉइंट्स पर दृश्यता कम होने से वाहन चालक खासे परेशान थे और लगातार शिकायतें कर रहे थे।
विज्ञापन

एक्सईएन राजबली चौहान ने बताया कि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ऊर्जा निगम ने विद्युत आपूर्ति का नया कनेक्शन जारी कर दिया है। इसके तुरंत बाद मेंटेनेंस टीम ने पूरे कॉरिडोर में फॉल्ट दुरुस्त कर पोल-टू-पोल चेकिंग की और सभी लाइटों को जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed