फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Stores five medical license revoked

पांच मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त

Thu, 01 Sep 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 01 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Stores five medical license revoked
अन्य - फोटो : अमर उजाला
मानकों को ताक पर रखकर दवाइयां बेच रहे पांच मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है। ड्रग डिपार्टमेंट ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अन्य चार मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया जबकि चार दवा विक्रेताओं को चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले दवा विक्रेताओं पर अंकुश लगाने के लिए शासन से सख्त निर्देश मिले हैं। विभागीय टीम ने नई बस्ती में दवा की दुकानों की जांच की।
विज्ञापन


इस दौरान पांच मेडिकल स्टोर्स पर भारी अनियमितता मिली। दवाओं को गंदगी के बीच रखा गया था। साथ ही पेपर वर्क भी पूरा नहीं था। बिजेंद्र मेडीकोज शांति नगर और एमएस मेडीकोज नूर नगर समेत सभी पांच मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से चार मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस को सस्पेंड किया गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी दवा विक्रेताओं की डिटेल रिपोर्ट बनाकर सहायक आयुक्त औषधि मेरठ के पास कार्रवाई की संस्तुति के लिए भेजी गई है। सहायक आयुक्त कार्यालय से निर्देश मिलने के बाद ये कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed