फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Stones pelted at corporation team that went to remove slums, JCB glass broken

Ghaziabad News: झुग्गियां हटाने गई निगम की टीम पर पथराव, जेसीबी के शीशे तोड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted at corporation team that went to remove slums, JCB glass broken
बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाती नगर निगम की टीम। संवाद
गाजियाबाद। कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध रूप से बनाई गई झुग्गियों और अन्य अतिक्रमण हटाने के लिए बृहस्पतिवार दोपहर को गई नगर निगम की टीम का विरोध कर लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में नगर निगम की दो जेसीबी के शीशे टूट गए और दोनों के चालक को चोटें आईं। इसके बाद नगर निगम के प्रवर्तन दस्ते और कार्रवाई में साथ रहे पुलिसकर्मियों ने पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ने के लिए लाठियां भांजी। पुलिस की ओर से हल्का बल प्रयोग करने के बाद लोग वहां से भाग खड़े हुए। नगर निगम के अवर अभियंता राजेंद्र कुमार ने कविनगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र की सड़क के दोनों ओर करीब 150 से ज्यादा लोगों ने झुग्गियां बना ली हैं। इसकी वजह से सड़क संकरी हो गई है। अतिक्रमण का यह मुद्दा उद्योग बंधु की बैठकों में कई बार उठा। करीब डेढ़ साल पहले भी नगर निगम ने इन झुग्गियों को हटाया था, लेकिन लोगों ने फिर से अतिक्रमण कर लिया। इसकी वजह से उद्योगों में माल लाने-ले जाने वाले ट्रकों का आवागमन मुश्किल हो रहा था। उद्यमियों की ओर से की जा रहीं शिकायतों के बाद बृहस्पतिवार को नगर निगम के प्रवर्तन दस्ते के प्रभारी कर्नल (रिटायर्ड) दीपक शरण, कविनगर जोन के प्रभारी राजवीर सिंह, निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता फरीद जैदी जेसीबी और पुलिस बल के साथ औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचे।
विज्ञापन


निगम कर्मचारियों ने झुग्गियां हटाने की कार्रवाई शुरू की तो वहां रह रहे लोगों ने इसका विरोध किया। पुलिस बल ने लोगों को हटाने का प्रयास किया। इसी बीच कुछ लोगों ने नगर निगम की टीम पर पथराव कर दिया। उन्हें देख अन्य लोगों ने भी ईंटें बरसाना शुरू कर दिया। नगर निगम के कर्मचारियों और प्रवर्तन दस्ता कुछ देर के लिए पीछे हट गया, लेकिन इसके बाद भी उपद्रवी लोग पीछे नहीं हटे तो पुलिस और निगम के प्रवर्तन दस्ते ने लाठियां भांजकर उन्हें दौड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट शुभांगी शुक्ला और कविनगर एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को खदेड़कर शांति व्यवस्था बनवाई। नगर निगम के अवर अभियंता राजेंद्र कुमार ने बताया कि पथराव में जेसीबी के शीशे टूट गए हैं और अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सरकारी कार्य में बाधा डाली गई है। इस मामले में उन्होंने अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कविनगर थाने में तहरीर दी है।
-----

बयान
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर हल्का बल प्रयोग करके असामाजिक तत्वों को हटाया गया। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




-------

हाल में हुए हमले



15 दिसंबर- नंदग्राम क्षेत्र में स्क्रैप कारोबारी के यहां गई वाणिज्य कर विभाग की टीम पर किया हमला। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

17 दिसंबर- राजनगर एक्सटेंशन में गलत दिशा में जाने से रोकने पर बाइक सवार ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी का मोबाइल छीनकर की मारपीट।

18 दिसंबर- कैलाभट्टा में बिजली चोरी के मामले में गई विजिलेंस की टीम पर किया हमला। मामलें में नगर कोतवाली में दर्ज कराया गया मुकदमा।

08 सितंबर- क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के लाल क्वार्टर में पार्किंग के विवाद में सूचना पर पहुंची पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर किया गया हमला। हमले में पुलिसकर्मी घायल भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed