फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Stolen, lost, and stolen mobile phones bring smiles to faces when recovered

Ghaziabad News: चोरी, गुम और लूटे गए मोबाइल फोन दोबारा मिले तो खिल उठे चेहरे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Stolen, lost, and stolen mobile phones bring smiles to faces when recovered
गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन जाेन की पुलिस ने चोरी, गुम और लूटे गए 254 मोबाइल फोनों को बरामद कर बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में उनके स्वामियों को सौंपा। दोबारा मोबाइल पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि सेंट्रल इक्विपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल पर आई शिकायतों के आधार पर मोबाइलों को बरामद करने का प्रयास अलग-अलग थाना पुलिस ने किया। इसमें इंदिरापुरम पुलिस ने 50, कौशांबी ने 60, खोड़ा ने 32, साहिबाबाद ने 21, लिंक रोड में 30, शालीमार गार्डन में 42, टीला मोड थाने में 19 मोबाइल बरामद किए गए। यह मोबाइल दिल्ली एनसीआर के अलावा पश्चिमी बंगाल, राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश में संचालित हो रहे थे। कुछ लोग ऐसे थे, जिनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने खुद मोबाइलों को लौटाया। कुछ मामले ऐसे भी थे, जिसमें पुलिस को खुद जाकर मोबाइल बरामद करने पड़े। अब तक एक हजार से अधिक मोबाइल फोन व लैपटॉप पुलिस बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed