फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   stole jewelry worth 11.50 lakhs has been arrested

Ghaziabad News: फ्लैट में घुसकर 11.50 लाख के गहने चोरी करने वाला गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
stole jewelry worth 11.50 lakhs has been arrested
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित सेक्टर दो निवासी ऋषिकांत गुप्ता के फ्लैट में 25 अप्रैल को घुसकर गहने व नकदी चोरी करने वाले को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिल्ली के सीमापुरी का रहने वाला सोहेल है। आरपी की निशानदेही पर पुलिस ने 11.50 लाख के गहने बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया।
विज्ञापन


एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि 25 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे ऋषिकांत गुप्ता घर की छत पर टहल रहे थे। उनकी पत्नी भी पार्क में घूमने गई थीं। तभी एक अंजान व्यक्ति उनके घर में घुसा और अलमारी में रखे करीब 11.50 लाख रुपये के गहने और पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर भाग गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए पुलिस ने आरोपी का पीछा किया और दिल्ली को सीमापुरी तक पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी सोहेल ने चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी से गहने बरामद कर लिए गए हैं। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरी और एनडीपीएस के तहत अलग-अलग थानों में तीन मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed