फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Stepping up the lid of the dustbin will open wastes

कचरा डालने को हाथ बढ़ाते ही खुल जाएगा डस्टबिन का ढक्कन

Fri, 01 Jul 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 01 Jul 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Stepping up the lid of the dustbin will open wastes
डस्टबिन - फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट सिटी में डस्टबिन भी ‘स्मार्ट’ होंगे। कचरा डालने को जैसे ही हाथ बढ़ाएंगे वैसे ही सेंसर लगा डस्टबिन खुद ही खुल जाएगा और कूड़ा डालने के बाद बंद भी हो जाएगा। ऐसे डस्टबिन से न तो दुर्गंध आएगी और न ही कचरा बाहर फैलेगा। स्मार्ट सिटी में ऐसे 150 से ज्यादा डस्टबिन लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी में चयनित एरिया को नगर निगम कूड़ा फ्री बनाएगा। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के साथ-साथ बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे ‘स्मार्ट’ डस्टबिन रखे जाएंगे। निगम अधिकारियों के मुताबिक खास तरह के इन डस्टबिन में सेंसर लगे होंगे जो यह इंसान की बॉडी को बखूबी पहचानेंगे।
विज्ञापन


यह ठीक उसी तरह काम करेंगे जैसे यूरिनल में सेंसर लगा होता है जो खुद ब खुद फ्लश करता है। डस्टबिन के ऊपरी हिस्से में ढक्कन के पास लगा सेंसर कूड़ा डालने के लिए हाथ आगे बढ़ाते ही ढक्कन खोल देगा। कूड़ा डालने के बाद यही सेंसर ढक्कन बंद कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी मिशन के सहायक नोडल अधिकारी एसएस चौहान के मुताबिक ऐसे ‘स्मार्ट’ डस्टबिन उस क्षेत्र में लगाए जाएंगे जो स्मार्ट सिटी के लिए चयनित किया गया है। बाद में शहर भर में इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।

साफ-सफाई पर रहेगा फोकस
स्मार्ट सिटी में सबसे ज्यादा फोकस साफ-सफाई पर रहेगा। इसके लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। सीधा घरों से कूड़ा कलेक्शन कर डंपिंग साइट तक पहुंचाया जाएगा। कालोनियों में सड़कों किनारे कूड़ा नहीं डाला जाएगा।


केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय पहुंचा एससीपी
नगर निगम और कंसलटेंट फर्म केपीएमजी ने स्मार्ट सिटी प्रपोजल तैयार कर लिया है। बृहस्पतिवार को अंतिम स्मार्ट सिटी मिशन के सहायक नोडल अधिकारी एसएस चौहान और कंसलटेंट के एक्सपर्ट ने दिल्ली में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में यह प्रपोजल जमा कर दिया है।

1897.7 करोड़ का यह प्रपोजल इस बार पहले चरण से बेहतर बना है। माना जा रहा है कि अगस्त के पहले सप्ताह में स्मार्ट सिटी शहरों की सूची जारी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed