फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Step mother murdered son in Modinagar CCTV camera revealed

संपत्ति के लिए संतान का कत्ल: सौतेली मां ने घोंटा गला, शव से पत्थर बांध सेफ्टी टैंक में फेंका; ऐसे हुआ खुलासा

Mon, 16 Oct 2023 11:01 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद) Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 16 Oct 2023 11:01 PM IST
सार

एसीपी ने बताया कि रेखा ने संपत्ति का बंटवारा होने के डर से हत्या की। उसकी सगी बेटी चार साल की है। उसका कहना है कि बड़ा होने पर संपत्ति शब्द को मिल जाती, इसलिए सहेली के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची और फिर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Step mother murdered son in Modinagar CCTV camera revealed
बेटा शब्द और कातिल मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित गोविंदपुरी की डबल स्टोरी कॉलोनी के पीली कोठी क्षेत्र में रविवार की शाम सौतेली मां रेखा ने 11 साल के शब्द उर्फ शब्बी की घर में ही चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद सहेली पूनम की मदद से पेट और पैर पर पत्थर बांधकर शव को आंगन के सेफ्टी टैंक में फेंक दिया। परिजनों और पुलिस को गुमराह करने के लिए बच्चे के लापता होने का नाटक करने लगी लेकिन घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ने उसकी पोल खोल दी। पुलिस ने सोमवार दोपहर को उसे और उसकी सहेली को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

शब्द के पिता राहुल सेन गोविंदपुरी में ही सैलून चलाते हैं। उनके पिता महिपाल उनके साथ ही थे। रविवार की शाम घर पर रेखा और शब्द ही थे। राहुल और महिपाल रात आठ बजे घर लौटे तो रेखा ने बताया कि शब्द लापता हो गया है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि रविवार शाम चार बजे शब्द घर के अंदर गया और फिर बाहर नहीं निकला। घर से सहेली पूनम बाहर जाती नजर आई। इससे रेखा और पूनम पर शक गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पूछताछ में रेखा और पूनम ने जुर्म कुबूल कर लिया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया है कि वह शब्द को पसंद नहीं करती थी। उसे जरा-जरा सी बात पर पीटती थी।

विज्ञापन

संपत्ति बंटने के डर से की हत्या
एसीपी ने बताया कि रेखा ने संपत्ति का बंटवारा होने के डर से हत्या की। उसकी सगी बेटी चार साल की है। उसका कहना है कि बड़ा होने पर संपत्ति शब्द को मिल जाती, इसलिए सहेली के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची और फिर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed