फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Started theft and robbery in trains to smoke smack

Ghaziabad News: स्मैक पीने के लिए ट्रेनों में शुरू कर दी चोरी और लूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Started theft and robbery in trains to smoke smack
गाजियाबाद। जीआरपी गाजियाबाद की टीम ने ट्रेनों में यात्रियों का सामान लूटने व चोरी करने के आरोप में जेजे कैंप, आनंद विहार दिल्ली के शिवम, मनीष, अंकित व अजय को गिरफ्तार किया है। उनसे यात्रियों के 12 मोबाइल, ढाई लाख कीमत के आभूषण, लैपटॉप और अन्य सामग्री भी बरामद की है। इनकी उम्र 19-20 साल है और स्मैक पीने के लिए चारों ने ट्रेनों में लूट और चोरी शुरू कर दी। जांच में पता चला कि चार साल पहले चारों हाईस्कूल में पढ़ते समय स्मैक पीने के आदी हो गए। घर से पैसा मिलना बंद हो गया तो ट्रेनों में यात्रियों का सामान लूटना और चोरी करना शुरू कर दिया। चारों सामान्य परिवारों से हैं। जीआरपी सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि जांच की। के बाद हाल ही में शिवम के खिलाफ ठोस सबूत मिले थे। इसी आधार पर इन्हें पकड़ा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed