{"_id":"57605a994f1c1bc54d11c626","slug":"ssp-delivered-to-the-student-in-the-hoopla-are-making-luxury-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी कार में हुड़दंग मचा रहे छात्र को एसएसपी ने पकड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लग्जरी कार में हुड़दंग मचा रहे छात्र को एसएसपी ने पकड़वाया
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 15 Jun 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
कार
- फोटो : अमर उजाला
हापुड़ चुंगी के पास लग्जरी कार में शराब पीकर साथियों के साथ हुड़दंग मचा रहे एमबीए छात्र समेत तीन युवकों को एसएसपी के निर्देश पर कविनगर पुलिस ने पकड़ा लिया। कार को सीज कर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
आरोपी कार सवार चिपियाना (ग्रेटर नोएडा) के हैं। तीनों सोमवार देर रात को गोविंदपुरम से हापुड़ चुंगी की ओर जा रहे थे। आरोपी कार चालक नशे मेें थे, चलती कार में शर्ट उतारकर खडे़ होकर शोर मचा रहे थे। तेज आवाज में गाने चला रखे थे। राहगीरों को उनसे हादसे का डर सता रहा था।
विज्ञापन
रात करीब 11 बजे उधर से एसएसपी केएम इमेनुएल गुजरे और उन्होंने कार सवार हुड़दंगियों को देखकर उन्हें पकड़ने के लिए कविनगर पुलिस को निर्देश दिया। एसएसपी की सूचना पर अलर्ट हुई पुलिस ने कार सवारों को हापुड़ चुंगी पर रुकवा लिया। आरोपियों को पकड़कर कार सीज कर दी। मंगलवार सुबह युवकों ने माफी मांगी तो पुलिस ने उन्हें मुचलका भरवाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन