{"_id":"69fe1d9478848165e808483b","slug":"sports-clubs-will-be-formed-in-council-schools-ghaziabad-news-c-133-1-bul1002-154016-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: परिषदीय स्कूलों में बनेंगे स्पोर्ट्स क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: परिषदीय स्कूलों में बनेंगे स्पोर्ट्स क्लब
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के सभी 1862 परिषदीय स्कूल में स्पोर्ट्स क्लब का गठन होगा। स्पोर्ट्स ग्रांट की व्यवस्था स्कूलों में पहले से ही लागू है। साथ ही नवाचार थीम आधारित गतिविधि से विभाग खेलकूद के प्रति बच्चों में रुचि जगा रही है।
इसके तहत प्राइमरी को पांच, पूर्व माध्यमिक को 10 व कंपोजिट स्कूलों को 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस राशि से खेलकूद की सामग्री खरीदी जाएगी। क्लब के बच्चों की रुचि जिस खेल में होगी, स्कूल वही स्पोर्ट्स किट खरीदेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि स्कूल अपने स्तर से ही बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। खेल सामग्री उपलब्ध होने से विद्यार्थी नियमित अभ्यास करेंगे। स्कूलों में नियमित रूप से खेल प्रतियोगिताएं होंगी।