{"_id":"68d632ba7d2f79bcac0877b3","slug":"spiritual-speaker-jaya-kishori-will-hold-a-special-spiritual-session-in-ghaziabad-on-friday-evening-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र आज, नेहरूनगर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजन शाम 4:30 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र आज, नेहरूनगर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजन शाम 4:30 से
Fri, 26 Sep 2025 11:59 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 26 Sep 2025 11:59 AM IST
सार
अमर उजाला और मनोहर लाल ज्वैल्स की तरफ से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4:30 बजे होगी। कार्यक्रम में आमंत्रण पत्र या ई-एंट्री पास से ही प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
जया किशोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी का विशेष आध्यात्मिक सत्र शुक्रवार शाम को नेहरूनगर स्थित पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में होगा। वह इस सत्र के जरिए लोगों को सकारात्मक और बेहतर जीवन जीने का तरीका बताएंगी।
विज्ञापन
अमर उजाला और मनोहर लाल ज्वैल्स की तरफ से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4:30 बजे होगी। कार्यक्रम में आमंत्रण पत्र या ई-एंट्री पास से ही प्रवेश मिलेगा। जीवांजलि विचारों से बदलाव विषय पर आधारित इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महिलाओं, पुरुषों के साथ ही युवा वर्ग भी उत्साहित है। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। गाजियाबाद सहित नोएडा और दिल्ली के लोगों ने भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया है। बड़ी संख्या में लोगों ने ई-एंट्री पास भी बनवाए हैं।
विज्ञापन
ये हैं प्रमुख सहयोगी
मनोहरलाल ज्वैल्स, समरकूल, रैली इन्फ्रा, करारा सेरेमिक, सांवरिया फैशन, जिंदल पब्लिक स्कूल, विशाल पाइप, लैंडक्रॉफ्ट, ऑप्यूलेंट मॉल, जैसपी प्रोजेक्ट, ग्लोबल नवजीवन स्कूल, एबीएस इंडिया, निवोक हॉस्पिटल, फ्रेगरेंस, मीनाक्षी डायग्नोस्टिक, महाराजा अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल यूनिवर्सिटी, डोमेक इंटरनेशनल बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।
विज्ञापन