{"_id":"6ade6c50106163de4c005a13","slug":"speeding-car-hits-bike-borne-youths-they-sustain-injuries-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25823-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक सवार युवकों को टक्कर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक सवार युवकों को टक्कर, घायल
विज्ञापन
कौशांबी (गाजियाबाद) । थाना क्षेत्र में शनिवार रात डाबर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक उछलकर करीब 20 फीट दूर जा गिरे। हादसे में फरदीन हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ बाइक पर पीछे बैठा जीशान भी घायल हुआ। फरदीन का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, दूसरे घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, फरदीन हुसैन मूल रूप से फर्रुखाबाद जिले के घूमना थाना क्षेत्र का निवासी है और नोएडा के सेक्टर-63 में रहकर सिलाई-कढ़ाई का काम करता है। शनिवार रात वह कौशांबी में अपने एक ग्राहक को अपने बने माल का पार्सल देने आया था। उसके गांव का रहने वाला जीशान भी उसके साथ बाइक पर था। रात करीब 12 बजे डाबर के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। एसीपी सूर्यबली मौर्य का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी चालक सत्यम समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप
घायलों के परिजनों ने पुलिस पर आरोपी कार चालक को बचाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस आरोपी के नाम से तहरीर नहीं ले रही है और तहरीर में बदलाव करवा रही है। दिल्ली के पटपड़गंज निवासी फरदीन के चाचा शाहिद ने आरोप लगाया कि कार और थाने में बैठे आरोपी की फोटो खींची तो थाने में तैनात उपनिरीक्षक ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। परिजनों का आरोप है कि उनके साथ बदसलूकी की गई और फोन से खिंची सारी फोटो डिलिट कर दी। परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।