{"_id":"57716bb34f1c1b5f1879b346","slug":"speed-of-between-20-dudengi-sahibabad-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहिबाबाद-गाजियाबाद के बीच 20 की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहिबाबाद-गाजियाबाद के बीच 20 की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-58 से एनएच-24 को जोड़ने के लिए निर्माणाधीन लिंक रोड को पूरा करने के लिए अब 35 दिन तक ट्रेनों की स्पीड गाजियाबाद-साहिबाबाद के बीच धीमी की जाएगी। 80 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर दौड़ने वाली राजधानी और शताब्दी ट्रेनें भी अब यहां से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से ही गुजरेंगी।
विज्ञापन
ऐसे में दिल्ली से मुरादाबाद, बरेली, कानपुर, इलाहाबाद, मुगलसराय, बिहार, मेरठ, देहरादून के बीच चलने वाली 200 से ज्यादा ट्रेनें इससे प्रभावित रहेंगी। उनका शेड्यूल गड़बड़ा सकता है। हालांकि अगस्त के पहले ही सप्ताह से ट्रेनें फिर से अपनी स्पीड पकड़ लेंगी।
विज्ञापन
हिंडन पुल के पास बन रही लिंक रोड का अधिकांश हिस्सा तैयार हो चुका है। अब रेलवे लाइन के ऊपरी हिस्से पर स्पैन डालने का काम किया जा रहा है। रेलवे ने 24 जून की रात से हिंडन ब्रिज नंबर 234/ए के किलोमीटर नंबर- 16/17 और 16/15 पर ब्लाक लिया हुआ है।
विज्ञापन
प्रतिदिन रात को चार से पांच घंटे दिल्ली-गाजियाबाद के बीच ट्रेनों का संचालन बंद रहता है। रेलवे ने काफी काम पूरा कर लिया है। अब बाकी काम के लिए यहां ट्रेनों को कॉशन पर चलाया जाएगा।
डीटीएम डीके चोपड़ा ने बताया कि 26 जून को कॉशन लागू कर दिया गया है और यह अब एक अगस्त तक रहेगा। इस दौरान अप और डाउन दोनों साइड जाने वाली ट्रेनों को अधिकतम 20 किलोमीटर की स्पीड पर चलाया जाएगा। इसके दोनों ओर साहिबाबाद व गाजियाबाद स्टेशन के आउटर है। यहां भी स्पीड ज्यादा नहीं रहेगी।