{"_id":"58615cb84f1c1b2941eebf06","slug":"speed-commanded-by-fog-kashi-vishwanath-canceled-20-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने थामी रफ्तार, काशी विश्वनाथ रद्द, 20 ट्रेनें लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने थामी रफ्तार, काशी विश्वनाथ रद्द, 20 ट्रेनें लेट
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे की वजह से बिगड़ा ट्रेनों का शेड्यूल सुधर नहीं रहा है। सोमवार को कोहरा कम रहा, लेकिन एक दिन पहले रविवार को छाए घने कोहरे की से सोमवार को भी ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा। सोमवार को दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रद्द रही। दूरदराज क्षेत्रों से गाजियाबाद आने वाली 20 से ज्यादा ट्रेनें सोमवार को भी लेट पहुंचीं। इसकी वजह से कई ट्रेनों को री-शेड्यूल करना पड़ा।
विज्ञापन
पूर्वांचल और पूर्वोत्तर राज्यों में कोहरा ज्यादा होने की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन पर ज्यादा असर पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को दिल्ली की ओर जाने फरक्का एक्सप्रेस 11 घंटे, गया-आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस 7 घंटे, पुरबिया एक्सप्रेस 6 घंटे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 16 घंटे, सरयू-यमुना एक्सप्रेस 15 घंटे, गोमती एक्सप्रेस 2 घंटे,
विज्ञापन
हावड़ा जाने वाली कालका मेल 5 घंटे, जोगबनी एक्सप्रेस 5 घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस 5 घंटे, महानंदा एक्सप्रेस 3 घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 6 घंटे, श्रमजीवी 5 घंटे, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस 6 घंटे, रीवा एक्सप्रेस 10:30 घंटे, मंडुवाडीह एक्सप्रेस 5 घंटे, सुहेलदेव एक्सप्रेस 4 घंटे लेट पहुंचीं। इनके अलावा दिल्ली की ओर से विभिन्न शहरों की ओर जाने वाली 20 से ज्यादा ट्रेनों को री-शेड्यूल किया गया।
विज्ञापन
...
धूप ने कम किया सर्दी का असर, लोगों को राहत
- सुबह से घरों के बाहर व पार्कों में धूप का आनंद लेते दिखे बुजुर्ग रविवार को कड़ाके की ठंड के बाद सोमवार को तेज धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिली। शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप खिली तो सोमवार को सुबह से ही घरों के बाहर और पार्कों में बुजुर्ग और बच्चे धूप का आनंद लेते दिखे।
रविवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया था। कोहरे की वजह से सूरज के तेवर भी ढीले पड़ गए थे। इसके चलते ठंड ज्यादा बढ़ गई थी। हालांकि सोमवार को मौसम के मिजाम में फिर थोड़ा बदलाव हुआ और सोमवार को हवा की गति ज्यादा रहने से सुबह कोहरा कम रहा।
दिनभर चली ठड़ी हवा ने ठिठुरन कम नहीं होने दी। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी की वजह से ठिठुरन रहेगी। बर्फ गिरने का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा।