फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Special team formed to apprehend phone-snatching gangs

Ghaziabad News: फोन छीनने वाले गिरोहों को पकड़ने के लिए बनी स्पेशल टीम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Special team formed to apprehend phone-snatching gangs
गाजियाबाद। ट्रेन के गेट पर खड़े होकर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों से डंडा मारकर मोबाइल फोन छीनने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए जीआरपी ने टीम गठित की है। जीआरपी ने चलती ट्रेनों से डंडा मारकर मोबाइल फोन छीनने वाले तीन गिरोहों को चिह्नित किया है। पिछले दिनों इस तरह की कई घटनाएं सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि साहिबाबाद स्टेशन के पास से इस तरह की वारदात में शामिल 16 वर्षीय एक नाबालिग को पकड़ा गया था। इसके बाद चार लड़कों के एक गिरोह के बारे में जानकारी मिली। उनसे पूछताछ के दौरान उनके कई अन्य साथियों के बारे में भी पता चला। इन आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी ने बताया कि पिछले कई दिनों से इस तरह की घटनाओं की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हें ध्यान में रखते हुए गिरोहों की धरपकड़ के लिए छह पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई है। टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed