{"_id":"6ad915bedec141fa5c004280","slug":"special-drive-on-the-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1005818-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मतदाता सूची में नाम जोड़ने को 24-25 को विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मतदाता सूची में नाम जोड़ने को 24-25 को विशेष अभियान
विज्ञापन
गाजियाबाद। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से कोई पात्र छूट न जाए, इसके लिए प्रशासन ने एक बार फिर विशेष अभियान की तैयारी की है। 24 और 25 अक्तूबर को जिले में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। एसआईआर के दौरान सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे मतदाताओं के साथ नए मतदाताओं को जोड़ने पर जोर रहेगा।
अधिक से अधिक लोगों तक अभियान की जानकारी पहुंचाने के लिए प्रशासन इस बार एओए और आरडब्ल्यूए की मदद ले रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से नाम जुड़वाने के लिए आगे आने की अपील की जा रही है। इससे पहले आयोजित विशेष कैंप में सात हजार से अधिक फार्म मिले थे।
जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम गंभीरता से किया जा रहा है। लोगों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की जा रही है। सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। लापरवाही मिलने पर संबंधित बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
-- --
25 तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक बूथ पर 1,200 मतदाताओं के हिसाब से मतदान केंद्रों का पुनर्गठन किया गया है। इसके बाद जिले में बूथों की संख्या 3,358 से घटकर 3,074 रह गई है। प्रशासन ने नई बूथ सूची प्रकाशित कर दी है। मतदाता इसे जिला प्रशासन की वेबसाइट ghaziabad.nic.in पर देख सकते हैं। नई सूची को लेकर 25 अक्तूबर तक आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। निर्धारित अवधि में प्राप्त आपत्तियों और सुझावों के निस्तारण के बाद सूची निर्वाचन कार्यालय को सौंप दी जाएगी।