फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Special development area will be built in 1059 hectares near Guldhar and Duhai stations.

Ghaziabad News: गुलधर व दुहाई स्टेशन के पास 1059 हेक्टेयर में बनेगा विशेष विकास क्षेत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Special development area will be built in 1059 hectares near Guldhar and Duhai stations.
गाजियाबाद। गुलधर और दुहाई के पास 1059 हेक्टेयर क्षेत्र में विशेष विकास क्षेत्र विकसित किया जाएगा। जिले में निवेश को बढ़ावा देने के लिए जीडीए उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्राधिकरण के अधिकारियों ने शनिवार को बिल्डरों, किसानों, उद्यमियों व अन्य निवेशकों को रैपिड एक्स के (टीओडी) ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट जोन व विशेष विकास क्षेत्र में निवेश के फायदे गिनाए। जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि जिले की सीमा में पड़ने वाले रैपिडएक्स के आठ स्टेशन साहिबाबाद, गाजियाबाद, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदीनगर दक्षिण व मोदीनगर उतर हैं। इन सभी स्टेशन के चारों तरफ डेढ़ किलोमीटर, नदी-नाला या हाईवे से पहले तक टीओडी जोन होगा। यहां मिश्रित भू-उपयोग मान्य होगा। इसके अलावा गुलधर व दुहाई स्टेशन के पास 1059 हेक्टेयर विशेष विकास क्षेत्र (एसडीए) होगा। गुलधर स्टेशन के पास 510 हेक्टेयर व दुहाई के पास 549 हेक्टेयर में विशेष विकास क्षेत्र किया जाएगा। यहां मिश्रित भू-उपयोग मान्य होगा। इसके अलावा फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) भी अतिरिक्त रहेगा। अन्य स्थानों के मुकाबले यहां अधिक निर्माण की अनुमति दी जाएगी। विशेष विकास क्षेत्र में व्यावसायिक, आवासीय, औद्योगिक व अन्य उपयोग एक स्थान पर ही मान्य होगा।
विज्ञापन

बैठक में क्रेडाई के पदाधिकारी बिल्डर व बड़े किसान और उद्यमियों को बुलाया गया था। जीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि निवेशकों को टाउनशिप की स्वीकृति दिलाने में प्राधिकरण सहयोग करेगा। निवेश के लिए कम से कम एक हेक्टेयर जमीन होनी चाहिए और जमीन तक पहुंचने के लिए 12 मीटर सड़क होनी जरूरी है। बैठक में जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह, अपर सचिव सीपी त्रिपाठी, नगर नियाेजक राजीव रतन शाह, नगर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed