फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   SP-RLD alliance Jewar candidate Avtar Singh Bhadana will contest election Corona report negative

सपा-आरएलडी को राहत: अवतार सिंह भड़ाना फिर कूदे चुनावी मैदान में, कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर बोले- अपनों के लिए लड़ूंगा

Thu, 20 Jan 2022 10:17 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार Updated Thu, 20 Jan 2022 10:17 PM IST
सार

अवतार सिंह भड़ाना ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। उन्होंने इसके पीछे कोविड-19 संक्रमण के चलते स्वास्थ्य कारणों को वजह बताया था। वहीं अंदरूनी सूत्रों ने इसके पीछे सपा आरएलडी गठबंधन में पैदा हुई दरार को बड़ा कारण बता रहा था।

विज्ञापन
SP-RLD alliance Jewar candidate Avtar Singh Bhadana will contest election Corona report negative
जयंत चौधरी के साथ अवतार सिंह भड़ाना - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन को बड़ा झटका लगने के बाद गुरुवार शाम को बड़ी राहत मिली है। सपा-आरएलडी गठबंधन के जेवर से प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना फिर से चुनावी मैदान में उतर आया है। अवतार भड़ाना ने बताया कि उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। भड़ाना ने बसपा से चुनाव लड़ने की चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया।

विज्ञापन


ट्वीट कर उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों का गौरवशाली इतिहास रहा है। चाहे कोई भी मैदान हो, समाज के लिए, उनके अधिकारों के लिए, गरीबों के लिए वीरता से जंग लड़ी है। कोरोना के शुरुआती लक्षण थे, लेकिन आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में कोरोना नहीं है। अपनों के लिए चुनाव लड़ूंगा।
विज्ञापन




वहीं, इससे पहले अवतार सिंह भड़ाना ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। उन्होंने इसके पीछे कोविड-19 संक्रमण के चलते स्वास्थ्य कारणों को वजह बताया था। वहीं अंदरूनी सूत्रों ने इसके पीछे सपा आरएलडी गठबंधन में पैदा हुई दरार को बड़ा कारण बता रहा था। उन्होंने अपने फैसले से पार्टी पदाधिकारियों को भी सूचित कर दिया था। वे आरएलडी के खाते से जेवर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी की लड़ाई हुई आसान
अवतार सिंह भड़ाना को पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम-फरीदाबाद के इलाके में खनन करने वाले बड़े उद्योगपति के रूप में जाना जाता है। उनके मैदान में उतरने से यह सीट सपा-आरएलडी गठबंधन को जाती हुई मानी जा रही है। 


अवतार सिंह के वकील रविकांत ने कहा था कि उन्हें कोरोना वायरस हो गया है और वे अगले 10 दिन तक आइसोलेटेड रहेंगे और अपना चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगे। इस दौरान जनता के बीच जाने पर लोगों को कोविड-19 होने का खतरा हो सकता है। चुनाव प्रचार से दूर रहने और जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए वे उम्मीदवारी से अपना नाम वापस ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed