{"_id":"57e57fb74f1c1b3276a8258a","slug":"sp-leader-seized-the-land-vacated-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सपा नेता’ ने जमीन कब्जाई, निगम ने खाली कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सपा नेता’ ने जमीन कब्जाई, निगम ने खाली कराई
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 24 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने जमीन कब्जाने के आरोप में पार्टी के सीनियर नेता पर कार्रवाई भले कर दी हो, लेकिन गाजियाबाद में सपा के नाम पर जमीन कब्जाने का खेल धड़ल्ले से चल रहा है।
नगर निगम ने शुक्रवार को विजय नगर की चरण सिंह कालोनी में खाली पड़ी 1100 गज सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इस जमीन पर सपा का एक कथित नेता कब्जा करा रहा था। संपत्ति विभाग ने नगर आयुक्त को रिपोर्ट भेज दी है।
एनएच-24 से सटी यह जमीन राजस्व रिकार्ड में चरागाह के नाम दर्ज है। यानी इस पर कोई निर्माण नहीं किया जा सकता। निगम ने इस जमीन पर पूर्व में स्वास्थ्य विभाग का स्टोर बनाने की प्लानिंग की थी, यहां इसका बोर्ड भी लगाया गया था।
विज्ञापन
कई दिन से कुछ दबंग लोग इस जमीन पर कब्जा कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार को इसकी शिकायत महापौर से की थी। महापौर ने इसके संबंध में मंडलायुक्त को पत्र भेजा था।
निगम के संपत्ति अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह पांच बजे कुछ लोगों ने निगम की इस जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर वह प्रवर्तन दल के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण को ध्वस्त करा दिया।
मौके पर सपा का झंडा लगी एक स्कार्पियो खड़ी थी और एक कथित सपा नेता जमीन पर कब्जा करा रहा था। संपत्ति अधिकारी ने बताया कि जमीन खाली कराकर रिपोर्ट नगर आयुक्त को भेज दी गई है। कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
‘पार्टी का नाम बदनाम करने वालों पर होगी कार्रवाई’
विजयनगर का मामला संज्ञान में नहीं है, लेकिन अगर पार्टी के किसी नेता-कार्यकर्ता ने सरकारी या गैर सरकारी जमीन कब्जाने की कोशिश भी की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। पार्टी से तत्काल बाहर निकाला जाएगा। - संजय यादव, महानगर अध्यक्ष, सपा