फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   SP leader angry Spurred Bihari

बिहारी कहने पर भड़के सपा नेता

Thu, 23 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद Updated Thu, 23 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
SP leader angry Spurred Bihari
नगर आयुक्त का पुतला फूंकते बिहार स्वाभिमान एकता मंच के लोग - फोटो : अमर उजाला
खुद को बिहारी कहने पर अपमानित महसूस करने पर सपा नेता ने नगरायुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सपा मजदूर सभा के महानगर अध्यक्ष ने नगर आयुक्त पर उन्हें बिहारी कहने का आरोप लगाया है, बुधवार को बिहारी समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


बिहार स्वाभिमान एकता मंच के नेतृत्व में लोगों ने आराधना बार्डर पर नगर आयुक्त का पुतला फूंक कर विरोध जताया। समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री से नगर आयुक्त को तत्काल निलंबित करने की मांग की।  
विज्ञापन


बिहार स्वाभिमान एकता मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि मनमोहन झा गामा कुछ दिन पहले कालोनियों में व्याप्त समस्याओं की शिकायत लेकर नगर आयुक्त के पास गए थे। आरोप है कि इस दौरान नगर आयुक्त ने उन्हें अपमानित करने के लहजे में बिहारी कहकर संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त के इस बर्ताव से बिहार समाज के लोगों में काफी रोष है। समाज के लोगों का कहना है कि मनमोहन झा गामा समाजवादी पार्टी के ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। नगर आयुक्त को इस तरह शब्दों का प्रयोग करने से पहले सोचना चाहिए था कि वह एक संवैधानिक पद पर हैं। उनका काम लोगों की समस्याओं को हल करना है।  

मनमोहन झा गामा ने बताया कि सरकार ने नगरायुक्त को लोगों की सेवा के लिए पद पर तैनात किया है, न कि अपमानित करने के लिए। अपमानित करने के लहजे में बिहारी कहने पर पूरे बिहार समाज के लोगों को ठेस पहुंची है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मांग की गई है कि नगर आयुक्त पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित करें। इस मौके पर नागेेंद्र नाथ तिवारी, भवेश झा, राधेश्याम पांडे, विजय केसरी, हीरा पासवान, कैलु यादव, अमित झा, संतोष राय मौजूद रहे।


उधर, नगर आयुक्त अब्दुल समद का कहना है कि आरोप निराधार है। वह कभी किसी सामान्य फरियादी से भी इस लहजे में बात नहीं करते, फिर सपा नेता से इस तरह बात करने का कोई सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed