{"_id":"5738a2ee4f1c1bf915ac7145","slug":"sp-government-doing-nothing-out-district-officers-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार ‘निठल्ले’ अफसरों को करेगी जिलों से बाहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार ‘निठल्ले’ अफसरों को करेगी जिलों से बाहर
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 16 May 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
सीएम अखिलेश
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जल्द ही ऐसे अफसरों को सिस्टम से बाहर करने के मूड में हैं जो जनता और पार्टी पदाधिकारियों की सुनवाई नहीं कर रहे। सीएम ने प्रदेश भर के प्रत्येक जिला एवं महानगर संगठन से ऐसे अफसरों की गोपनीय सूची मांगी है।
विज्ञापन
गाजियाबाद में भी ‘निठल्ले’ अफसरों की गोपनीय सूची तैयार हो रही है। 20 मई तक यह लिस्ट लखनऊ पहुंच जाएगी। ऐसे में प्रदेश में फिर आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अफसर बड़े स्तर पर बदले जा सकते हैं।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों की मानें तो लखनऊ तक पहुंच रखने वाले अफसर न तो जनता के काम कर रहे और न ही पार्टी पदाधिकारी व सपा प्रत्याशियों की शिकायतों को गंभीरता से ले रहे हैं। अफसरों की यह बेरुखी चुनावी साल में सपा के लिए भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
ऐसे में मुख्यमंत्री ने यूपी के सभी जिलों से ऐसे लापरवाह और मनमानी कर रहे अफसरों की सूची तैयार कर उनके कार्यालय भिजवाने को कहा है। सपा महानगर अध्यक्ष संजय यादव ने इसकी पुष्टि की है।
उनका कहना है कि सीएम कार्यालय से मिले आदेश पर गाजियाबाद में भी ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है। यह सूची 20 मई से पहले ही लखनऊ भेज दी जाएगी।