फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   SP-Congress coalition is not gathbandan: Aditya

सपा-कांग्रेस में गठबंधन नहीं ठगबंधन है: आदित्यनाथ

Tue, 31 Jan 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 31 Jan 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
SP-Congress coalition is not gathbandan: Aditya
बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

               

विज्ञापन

‘सपा-कांग्रेस के साथ आने का मुलायम सिंह ने विरोध कर यह साबित कर दिया है कि यह गठबंधन नहीं ठगबंधन है। राहुल गांधी ने 10 साल देश को लूटा, अखिलेश ने पांच साल प्रदेश को लूटा, अब दोनों मिलकर प्रदेश को लूटने की तैयारी में लगे हैं। ऐसे में जरूरत है सुशासन की सरकार की, जो सिर्फ भाजपा ही दे सकती है।’

ये बातें भाजपा के फायर ब्रांड नेता और सांसद महंत आदित्यनाथ ने कहीं। वह लोनी और साहिबाबाद में भाजपा प्रत्याशियों नंद किशोर गुर्जर और सुनील शर्मा के समर्थन में प्रचार करने आए थे। आदित्यनाथ ने कहा कि सपा के राज में सिर्फ अपराध का विकास हुआ है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर, कैराना और कांधला की घटनाएं यह साबित करती हैं कि सपा सरकार जाति और पंथ देखकर शासन करती है। जाति-पंथ के अनुसार उनके कानून बदल जाते हैं। कैराना से हिंदुओं के पलायन को देखकर लगता है कि जैसे सरकार पश्चिमी उत्तर प्रदेश को भी कश्मीर बना देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों साहिबाबाद के शहीदनगर में भी छेड़छाड़ का विरोध करने पर बुजुर्ग की हत्या करने वाले अपराधी अभी तक खुले में घूम रहे हैं। भाजपा सरकार आई तो दंगाई, अपराधी और घोटालेबाज सभी जेल में होंगे। उन्होंने कहा कि एक बसपा की सरकार थी, जिसने पत्थर की प्रतिमाएं लगा दीं, सपा सरकार है, जिसने अपराध और गुंडाराज की प्रतिमाएं स्थापित की हैं।


भाजपा ने अपना घोषणापत्र नहीं संकल्प पत्र जारी किया है। भाजपा ने प्रदेश का विकास कराने की घोषणाएं नहीं की बल्कि संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कोई भी बने, पर वह भाजपा का सच्चा कार्यकर्ता होगा। गोरखपुर से हिंदू युवा वाहिनी के उम्मीदवार उतारने की बात को उन्होंने सिरे से खारिज किया।

उन्होंने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी गैर राजनीतिक संगठन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed