फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   SP City are plotting to kill me: Nrsinhanand

मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं एसपी सिटी: नरसिंहानंद

Fri, 17 Feb 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Fri, 17 Feb 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
SP City are plotting to kill me: Nrsinhanand
यति नरसिंहानंद - फोटो : अमर उजाला
‘शहीद नगर में हुई सिंहासन यादव की तरह ही समझौता कराकर मेरी हत्या का षडयंत्र रचा जा रहा है। एसपी सिटी सलमान ताज ने यह साजिश रची है। मेरी हत्या होती है तो एसपी सिटी के साथ ही वो लोग भी जिम्मेदार होंगे, जिन्होंने मुझे दूधेश्वरनाथ मंदिर में बुलाकर मुझ पर हमला किया था।’
विज्ञापन


यह कहना है डासना चंडी देवी मंदिर के महंत नरसिंहानंद यति का। नरसिंहानंद यति ने बृहस्पतिवार को आरडीसी में पत्रकारों से बात करते हुए दूधेश्वरनाथ मंदिर में दो दिन पहले हुए झगड़े पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मंदिर में दो गुटों का झगड़ा नहीं था।
विज्ञापन


वह तो अपने सिर्फ दो साथियों के साथ मंदिर गए थे। वहां एक गुट के लोग मेरी हत्या करना चाहते थे। इस पूरी साजिश का सूत्रधार उन्होंने एसपी सिटी को बताया। साथ ही यह भी कहा कि एसपी सिटी के इशारे पर ही पुलिस धृतराष्ट्र बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेसवार्ता में मौजूद हिंदू स्वाभिमान की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चेतना शर्मा ने कहा कि उस दिन अनिल यादव और निखिल पंडित की हत्या की धमकी देकर हमसे जबरन समझौता कराया गया।


अब हम पुलिस की इस करतूत के खिलाफ कोर्ट, मानवाधिकार आयोग और राज्यपाल का दरवाजा खटखटाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
एसपी सिटी ने दी सफाई

एसपी सिटी सलमान ताज का कहना है कि नरसिंहानंद यति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वह ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed