फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sonu murder case Policeman guilty of negligence sent to police lines

सोनू हत्याकांड: लापरवाही बरतने वाला चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, डीसीपी ग्रामीण की कार्रवाई; चौथा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Oct 2026 11:24 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, लोनी (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, लोनी (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Tue, 27 Oct 2026 11:24 PM IST
सार

चिरोड़ी गांव में सोनू की हत्या के मामले में चौथे आरोपी फैजू को गिरफ्तार किया गया। यह हत्या अजीम की बहन को परेशान करने की रंजिश में हुई थी। 

विज्ञापन
Sonu murder case Policeman guilty of negligence sent to police lines
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के चिरोड़ी गांव में बृहस्पतिवार रात को सोनू की गोली मारकर हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने चिरोड़ी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, पुलिस ने मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी फैजू को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सोनू, अजीम की बहन को परेशान करता था। इसी रंजिश में उसकी हत्या की गई।

विज्ञापन


डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि 22 अक्तूबर की रात सोनू (22) बंथला-चिरोड़ी मार्ग पर चाउमीन की ठेली के पास खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि सलमान और अजीम ने सोनू पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सोनू के भाई मोइन की तहरीर पर शोएब, फैजू, सलमान और अजीम के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में एक नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया, जबकि अजीम, सलमान और शोएब को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार को पुलिस ने फरार आरोपी फैजू को चिरोड़ी स्थित दरगाह सरपंच स्टेडियम के पास से गिरफ्तार कर लिया। उधर, डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने मंगलवार रात मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। डीसीपी के मुताबिक, मामले की जांच में चौकी इंचार्ज की कार्यप्रणाली में लापरवाही सामने आई थी। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed