फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Some relief to breathing...AQI reduced by 55 points

Ghaziabad News: सांसों को मिली थोड़ी राहत... 55 अंक कम हुआ एक्यूआई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Some relief to breathing...AQI reduced by 55 points
साहिबाबाद। 24 घंटे के अंतराल में वायु गुणवत्ता सूचकांक में थोड़ी कमी आई है, इससे कुछ राहत है। मंगलवार को जनपद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 202 दर्ज किया गया, जो सोमवार के मुकाबले 55 अंक कम रहा। वहीं, करीब 15 दिन बाद इंदिरापुरम के एक्यूआई में भी कमी आई और यहां की हवा बेहद खराब श्रेणी से खराब श्रेणी में दर्ज की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को जनपद की हवा में थोड़ा सुधार रहा। वहीं वसुंधरा, लोनी एवं संजयनगर की हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। यहां का एक्यूआई 200 से कम रहा वहीं इंदिरापुरम का एक्यूआई 254 दर्ज किया गया जो कि खराब श्रेणी में रहा। इंदिरापुरम का एक्यूआई 15 दिनों से लगातार 300 के पार दर्ज किया जा रहा था। ऐसे में एक्यूआई कम होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी विकास मिश्रा का कहना है कि मौसम के तापमान, हवा और बारिश पर भी एक्यूआई निर्भर रहता है ऐसे में अभी एक्यूआई घटते-बढ़ते क्रम में दर्ज हो रहा है। विभाग की ओर से लगातार औचक निरीक्षण एवं पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
चारों स्टेशनों का एक्यूआई
वसुंधरा 188
इंदिरापुरम 254
संजयनगर 160

लोनी 184
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed