फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Soil testing begins for Hapur Chungi flyover

Ghaziabad News: हापुड़ चुंगी फ्लाईओवर के लिए शुरू हुई मिट्टी की जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Soil testing begins for Hapur Chungi flyover
गाजियाबाद। हापुड़ चुंगी फ्लाईओवर के निर्माण से पहले मिट्टी की जांच का कार्य शुरू हो चुका है। इसमें निर्माण कार्य कर रही कंपनी मिट्टी की गुणवत्ता के बारे में पता कर रही है। इसके आधार पर ही आगे का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। हालांकि, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को अभी वन विभाग की एनओसी का इंतजार है। प्राधिकरण के मुख्य अभियंता आलोक रंजन ने बताया कि यह जांच इसी सप्ताह हो जाएगी। इसके साथ ही वन विभाग की एनओसी भी मिलनी है। ऐसे में, इस महीने के अंत तक निर्माण कार्य शुरू करने के लिए सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी हो जाएंगी। इसके बाद फ्लाईओवर का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

125 करोड़ रुपये से होना है कार्य
हापुड़ चुंगी पर एएलटी से कविनगर थाने की तरफ करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर तैयार होना है। इस फ्लाईओवर के बनने से यहां लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। चार लेन के इस फ्लाईओवर पर प्राधिकरण आधुनिक लाइटें लगाने के साथ-साथ निर्माण में कलाकृति का प्रयोग करने की भी तैयारी कर रहा है। इस फ्लाईओवर के बनने के बाद मेरठ रोड से एनएच-9 की तरफ जाने वाले वाहनों को ट्रैफिक सिग्नल पर रुकना नहीं होगा, वे ऊपर से ही फ्लाईओवर के जरिये एनएच-9 पहुंच जाएंगे। अभी हापुड़ चुंगी पर सुबह और शाम के समय वाहनों का दबाव अधिक होने से जाम जैसी स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed