{"_id":"5776aa2e4f1c1b797179b456","slug":"software-engineer-theft-of-millions-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर से लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर से लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Sat, 02 Jul 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिप्रा सनसिटी में आपराधिक घटनाओं से बचने के लिए चल रहे गेट बंद करने के विवाद के बीच चोरों ने एक और फ्लैट को निशाना बना डाला। सोसायटी के फेज-2 की कैशिया रोड निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर से चोर एक घंटे के भीतर करीब 8 लाख का माल ले गए। कैशिया रोड पर फ्लैट संख्या- 29/2 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हरवेंद्र यादव परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
बुधवार शाम करीब सात बजे हरवेंद्र पार्क में टहलने गए थे और उनकी पत्नी हरदीप बाजार गईं थीं। करीब एक घंटे बाद जब दोनों लौटे तो फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था, जबकि पिछला गेट खुला था।
विज्ञापन
वे अंदर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा मिला। चोर बेडरूम की अलमारी का सेफ तोड़कर पांच लाख रुपये कीमत के गहने, दो लैपटॉप, तीन मोबाइल और अन्य सामान ले गए थे। शुक्रवार सुबह थाना इंदिरापुरम पहुंचे हरवेंद्र ने पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दो दिन से पुलिस चौकी के चक्कर काटने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे कोई सुराग हाथ लग सके।
खिड़की से अंदर घुसे और दरवाजे बंद कर की चोरी
चोर पिछले दरवाजे के पास बनी खिड़की की ग्रिल काटकर घुसे और मेन गेट अंदर से बंद करके तसल्ली से चोरी की। पुलिस के अनुसार चोरी में किसी जानकार का हाथ हो सकता है।
बढ़ सकता है गेट विवाद, आज एओए की जीडीए से होगी बैठक
पिछले दिनों सोसायटी में दिनदहाड़े घर में घुसकर लूटपाट की घटना के बाद सोसायटी में लगे गेट को बंद करने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इस चोरी के बाद गेट बंद करने की मांग और तेज होगी।
उधर, दुकानदार और कुछ रेजिडेंट्स गेट बंद करने का विरोध कर रहे हैं। शनिवार को फेज-1 और फेज-2 एओए और दुकानदारों की जीडीए के साथ बैठक होगी, जिसमें गेट लगाने को लेकर हो रहे विवाद का निपटारा किया जाएगा।