{"_id":"667419dfd8900855200675cd","slug":"snake-bit-a-girl-working-at-home-in-bulandshahr-2024-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बुलंदशहर में सांप ने 18 साल की लड़की को काटा, परिवार में मचा हड़कंप; सभी का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बुलंदशहर में सांप ने 18 साल की लड़की को काटा, परिवार में मचा हड़कंप; सभी का रो-रोकर बुरा हाल
Thu, 20 Jun 2024 05:30 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:30 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर इलाके में एक 18 साल की युवती को सांप ने काट लिया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
परिवार में पसरा मातम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर के गांव चांदपुर निवासी सतीश सिंह मेहनत मजदूरी कर अपना और परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनके दो पुत्र और एक पुत्री है। 18 वर्षीय पुत्री प्रिया नगर के ही एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी।
बताया गया कि बुधवार शाम करीब छह बजे वह पार्लर से अपने घर पहुंची थी। घर पर कुछ काम करने के दौरान कमरे में घूम रहे सांप पर उसका पैर रख गया। जिसके बाद सांप ने उसे पैर में काट लिया।
पीड़िता के शोर मचाने पर परिजन एकत्र हो गए। जब उन्होंने सांप को पकड़ने की कोशिश की तो वह घर में ही इधर-उधर हो गया। परिजन युवती को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां, देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, बृहस्पतिवार सुबह गांव बहलीमपुरा से सांप पकड़ने वाले युवक को बुलाया गया। जिसने सांप को पकड़ कर आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की है। हालांकि, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद उसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।