{"_id":"6ac2bcc9c4c49e59ae0b967e","slug":"smart-initiative-bijli-babu-portal-simplifies-electricity-bill-calculations-relief-from-repeated-office-visits-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-993039-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट पहल: ''बिजली बाबू'' पोर्टल से आसान हुआ बिजली बिल का हिसाब, दफ्तरों के चक्करों से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट पहल: ''बिजली बाबू'' पोर्टल से आसान हुआ बिजली बिल का हिसाब, दफ्तरों के चक्करों से मिली राहत
विज्ञापन
गाजियाबाद। बिजली उपभोक्ताओं को अब अपने बिलों की जानकारी और शिकायतों के समाधान के लिए बिजली घरों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। ऊर्जा निगम जोन-दो के अधीक्षण अभियंता नवीन कुमार की पहल पर विकसित ''''बिजली बाबू'''' पोर्टल ने उपभोक्ताओं की राह आसान कर दी है। इस डिजिटल व्यवस्था से उपभोक्ता घर बैठे ही अपने बिजली बिल का पूरा हिसाब-किताब देख पा रहे हैं और ऑनलाइन भुगतान भी कर रहे हैं।
एक क्लिक पर उपलब्ध है पूरा हिसाब-किताब
''''बिजली बाबू'''' पोर्टल के माध्यम से ऊर्जा निगम की सेवाओं को पूरी तरह पारदर्शी और सुलभ बनाया गया है। पोर्टल पर उपभोक्ता अपनी 10 या 12 अंकों की खाता संख्या दर्ज करके वर्तमान बिल, बकाया राशि और बिजली उपभोग का पूरा ब्योरा आसानी से देख सकते हैं। पुराने बिलों की रसीदें डाउनलोड करने की सुविधा भी दी गई है, जिससे मासिक खर्च समझने में मदद मिल रही है।
उपभोक्ता उमेश कुमार ने बताया कि पहले छोटी-छोटी जानकारियों और बिल सुधार के लिए बिजली घर के चक्कर लगाने पड़ते थे। दफ्तर जाकर भी हिसाब सही से समझ नहीं आता था। पोर्टल की जानकारी मिलने के बाद घर बैठे ही सारा हिसाब साफ हो जाता है। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल कार्यालय के बाबू से भी ज्यादा समझदार साबित हो रहा है।
विज्ञापन
शासन आदेश और नए नियमों की भी मिलेगी तुरंत जानकारी
पोर्टल की बड़ी खासियत यह है कि इस पर सभी नए शासनादेश और ऊर्जा निगम के दिशा-निर्देश रियल टाइम में अपडेट किए जा रहे हैं। नीतिगत बदलाव, नए नियम, स्मार्ट मीटर से जुड़ी गाइडलाइन और भविष्य में लागू होने वाले फ्यूल सरचार्ज व दर संशोधन जैसी सारी जानकारी एक ही जगह उपलब्ध है। इससे उपभोक्ताओं को अफवाहों से मुक्ति मिल रही है और वे हर बदलाव से अपडेट रह रहे हैं।
अधीक्षण अभियंता बोले- उद्देश्य त्वरित डिजिटल सेवा देना
अधीक्षण अभियंता नवीन कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा और कार्यप्रणाली को सुगम बनाने के उद्देश्य से पोर्टल तैयार कराया गया है। उन्होंने कहा, ऊर्जा निगम का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को त्वरित और डिजिटल सेवाएं प्रदान करना है। बिजली बाबू से उपभोक्ता घर बैठे बिलों का सटीक हिसाब देख सकते हैं, मीटर रीडिंग अपडेट करने से लेकर त्वरित भुगतान भी कर सकते हैं। शासन के नवीनतम आदेशों, टैरिफ दरों और फ्यूल सरचार्ज से जुड़े बदलावों को भी लगातार अपडेट किया जा रहा है ताकि उपभोक्ता पूरी तरह जागरूक रहें।
पोर्टल से मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं
पोर्टल के जरिए यूपीआई, नेट बैंकिंग या कार्ड से सीधे और सुरक्षित बिल भुगतान हो रहा है। बिजली आपूर्ति में बाधा, मीटर खराबी या बिल संबंधी विसंगतियों की शिकायत भी इसी माध्यम से दर्ज हो रही है, जिसका समाधान प्राथमिकता पर किया जा रहा है। उपभोक्ता स्वयं भी मीटर रीडिंग अपडेट कर बिल सुधार की प्रक्रिया में पारदर्शिता का लाभ ले रहे हैं। शासन के सभी नए फरमान, फ्यूल सरचार्ज और दरों में बदलाव का पूरा ब्योरा एक ही स्थान पर उपलब्ध है।
ऊर्जा निगम की इस तकनीक-आधारित पहल से शहरी ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को भी बड़ी राहत मिली है। अधिकारियों के अनुसार, डिजिटल माध्यम से समय की बचत हुई है और राजस्व वसूली में भी तेजी आई है।