फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Smart City, Smart Transportation System will also

स्मार्ट सिटी में ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम भी रहेगा स्मार्ट

Mon, 06 Mar 2017 09:58 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 06 Mar 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
Smart City, Smart Transportation System will also
स्मार्ट सिटी - फोटो : डेमो फोटो

गाजियाबाद। स्मार्ट सिटी में चुने जाने के बाद गाजियाबाद में भी स्मार्ट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम होगा। घर से निकलते ही लोगों को ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी। नगर निगम और कंसलटेंट फर्म ने लोगों को ‘लास्ट माइल कनेक्टिविटी’ यानी सफर के अंतिम पड़ाव तक ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी देने की प्लानिंग की है।

विज्ञापन


पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने और जाम की समस्या से निपटने के लिए यह बेहतर ट्रांसपोर्ट सिस्टम तैयार किया जाएगा। स्मार्ट सिटी में ईको फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलप किया जाएगा, ताकि लोग प्राइवेट कारों को छोड़ पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर सकें।
विज्ञापन


इससे प्रदूषण नियंत्रण और ट्रैफिक जाम दोनों से ही निजात मिलेगी। निगम अधिकारियों के मुताबिक मेट्रो स्टेशन, बस अड्डों और रेलवे स्टेशन के आसपास पांच से सात किलोमीटर की दूरी तक जाने के लिए ई-रिक्शा मिलेगी और इससे ज्यादा दूरी के लिए कैब और बैट्री संचालित बसें चलाए जाने की प्लानिंग की गई है। ई-रिक्शा के लिए पार्किंग व्यवस्था भी की जाएगी ताकि रात के वक्त भी यह सड़कों पर खड़ी न हो। बेतरतीब दौड़ रहे पब्लिक ट्रांसपोर्ट को व्यवस्थित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीपीएस से लैस होंगी ई-रिक्शा, कैब
ट्रांसपोर्ट सिस्टम कम समय में लोगों को गंतव्य तक तो पहुंचाएगा ही, सुरक्षित भी होगा। इसके लिए ई-रिक्शा, कैब और बैट्री संचालित बसों में जीपीएस लगाया जाएगा ताकि इन्हें कभी भी ट्रेस किया जा सके। यह ट्रांसपोर्ट सिस्टम पुलिस के सर्विलांस पर रहेगा। देर रात तक इनका संचालन होगा।


स्मार्ट सिटी प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। शहर में बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा के लिए ई-रिक्शा प्वाइंट बनाने की प्लानिंग की गई है। यह सुविधा कालोनियों के अंदरूनी मार्गों के लिए रहेगी। इसके अलावा एप बेस्ड कार और बसों का संचालन भी किया जाएगा। 15 मार्च तक प्रपोजल तैयार कर लिया जाएगा। - एसएस चौहान, नोडल अधिकारी, स्मार्ट सिटी मिशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed