{"_id":"58a5d14f4f1c1bd457d84954","slug":"smart-city-municipal-commissioner-will-report-to-the-central-government-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी पर नगर आयुक्त से रिपोर्ट लेंगे केंद्र सरकार के अफसर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी पर नगर आयुक्त से रिपोर्ट लेंगे केंद्र सरकार के अफसर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 17 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी मिशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। स्मार्ट सिटी मिशन के तीसरे चरण में शामिल गाजियाबाद समेत अन्य शहरों के नगर आयुक्तों से केंद्र सरकार के अफसर रिपोर्ट लेंगे। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के सचिव 23 फरवरी को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अफसरों से रूबरू होंगे। इस बार केंद्र सरकार के अफसरों ने नगर निगम से मासिक खर्च का ब्योरा भी मांगा है।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी मिशन के सहायक नोडल अधिकारी संजय सिंह चौहान ने बताया कि दोपहर 3 बजे से वीडियो कांफ्रेंसिंग शुरू होगी। स्मार्ट सिटी मिशन के तीसरे चरण में प्रतिभाग कर रहे सभी शहरों के अधिकारी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
अब तक निगमों की ओर से की गई तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक शासन ने जनवरी से मार्च 2017 तक प्रतिमाह किए गए खर्च और मार्च के बाद प्रस्तावित खर्च का ब्योरा भी मांगा है। नगर निगम अफसरों ने वीडियो कांफ्रेंस से पहले स्मार्ट सिटी के लिए की जा रही कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन